फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Called neurosurgeon Prakash Khetan and demanded extortion of two lakhs, police registered a case a

प्रयागराज : न्यूरोसर्जन प्रकाश खेतान को फोन कर मांगी दो लाख रंगदारी, मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 29 Mar 2024 03:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 03:37 PM IST
सार

डॉक्टर की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि उन्होंने बच्चों को मेडिकल की तैयारी के लिए कुछ साल पहले कोटा,राजस्थान भेजा था। बार-बार कोटा जाने में दिक्कत के चलते उन्होंने अनिल निवासी जवाहर नगर कोटा को बच्चों का स्थानीय अभिभावक नियुक्त किया था और एक चेक भी हस्ताक्षर करके दिया था, ताकि कभी किराये में देरी पर वह चेक से रुपये निकाल सकें।

विज्ञापन
Called neurosurgeon Prakash Khetan and demanded extortion of two lakhs, police registered a case a
धमकी कॉल। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जार्जटाउन में न्यूरोसर्जन डाॅ.प्रकाश खेतान ने दो लाख रंगदारी मांगने के आरोप में नामजद केस दर्ज कराया है। आरोप है कि कोटा निवासी अनिल जैन उनके रुपयों की मांग कर रहा है। साथ ही फोन पर अभद्रता भी करता है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


डॉक्टर की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि उन्होंने बच्चों को मेडिकल की तैयारी के लिए कुछ साल पहले कोटा,राजस्थान भेजा था। बार-बार कोटा जाने में दिक्कत के चलते उन्होंने अनिल निवासी जवाहर नगर कोटा को बच्चों का स्थानीय अभिभावक नियुक्त किया था और एक चेक भी हस्ताक्षर करके दिया था, ताकि कभी किराये में देरी पर वह चेक से रुपये निकाल सकें।
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि क्लीनिक के लिए अनिल से उन्होंने अग्रिम पगड़ी देकर दुकान ली। साथ ही एसी लगवाने के साथ काफी काम भी कराया। कोविड के दौरान बच्चों के घर लौटने पर उन्होंने क्लीनिक खाली कर संपूर्ण कब्जा दे दिया। इसके बावजूद उनका सामान, चेक व पगड़ी नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल जबरन दो लाख रुपयों की मांग कर रहा है। 21 मार्च को रात 10:18 पर उन्होंने फोन पर अभद्रता की और रकम न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। चंद्र प्रभा जैन नाम से अकाउंट नंबर भी दिया और तत्काल पैसा जमा करने के लिए कहा। जार्जटाउन प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed