फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cable TV transmission stopped in 45 thousand homes in the district

जिले के 45 हजार घरों में केबल टीवी प्रसारण ठप

Fri, 09 Sep 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 09 Sep 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cable TV transmission stopped in 45 thousand homes in the district
सेट टॉप बॉक्स
इलाहाबाद। डेन कंपनी और उसके केबल ऑपरेटरों के बीच ठन गई है। बृहस्पतिवार को केबल ऑपरेट हड़ताल पर चले गए। इससे जिले के तकरीबन 45 हजार घरों में केबल टीवी प्रसारण पूरी तरह से ठप हो गया। केबल टीवी ऑपरेटरों को मनाने के लिए देर रात तक प्रयास होता रहा लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस कारण लोग अपने पसंदीदा कार्यक्रम नहीं देख सके।
विज्ञापन

केबल ऑपरेटरों का कहना है कि डेन कंपनी की ओर से प्रति बॉक्स 125 रुपये की मांग की जा रही है। इसमें मनोरंजन कर शामिल नहीं है। कंपनी के इस निर्णय के कारण ऑपरेटरों को शुल्क बढ़ाना पड़ेगा और बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। केबल ऑपरेटरों ने तय किया कि उपभोक्ताओं पर केबल शुल्क बढ़ोतरी का बोझ नहीं बढ़ने देंगे। उधर, कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि केबल ऑपरेटर उपभोक्ताओं से प्रति माह 250 से 300 रुपये तक वसूल रहे हैं। ऐसे में प्रति बॉक्स 125 रुपये दे सकते हैं। कंपनी और ऑपरेटरों के बीच समझौता न होने के कारण बृहस्पतिवार को डेन के केबल टीवी संचालक हड़ताल पर चले गए। इससे जिले भर में डेन के सेट टॉप बॉक्स बंद हो गए। हड़ताल में केबल ऑपरेटर सरोज सिंह बागी, बच्चा, परवेज अली, ननका यादव, नत्थू पटेल, अरशद, धीरज पाल, अतुल निगम, पुष्पाकर, सरताज, पवन यादव, पवन अवस्थी, अनिल यादव आदि शामिल हैं। देर रात तक समझौता न होने के कारण तकरीबन 45 हजार घरों में केबल प्रसारण ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed