{"_id":"6762a402ce6e9c58c205cdf9","slug":"cabinet-will-take-sangam-bath-along-with-meeting-in-mahakumbh-fair-probable-date-is-january-21-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh : महाकुंभ मेले में बैठक के साथ संगम स्नान करेगा मंत्रिमंडल, 21 जनवरी है संभावित तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh : महाकुंभ मेले में बैठक के साथ संगम स्नान करेगा मंत्रिमंडल, 21 जनवरी है संभावित तिथि
Wed, 18 Dec 2024 03:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Dec 2024 03:59 PM IST
सार
कुंभ-2019 में भी मेला क्षेत्र में 29 जनवरी को कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पूरी कैबिनेट ने संगम में डुबकी लगाई थी। लखनऊ के बाहर इस तरह से पहली बार कैबिनेट की बैठक हुई थी। महाकुंभ-2025 में भी कैबिनेट की बैठक का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
यूपी कैबिनेट बैठक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महाकुंभ के दौरान प्रदेश का मंत्रिमंडल संगम में डुबकी लगाएगा, साथ ही मेला क्षेत्र में कैबिनेट की बैठक भी होगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को महाकुंभ शीर्ष समिति की बैठक में इस पर चर्चा हुई। बैठक 21 जनवरी को संभावित है। कैबिनेट की बैठक तथा विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृत भी किए गए।
विज्ञापन
कुंभ-2019 में भी मेला क्षेत्र में 29 जनवरी को कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पूरी कैबिनेट ने संगम में डुबकी लगाई थी। लखनऊ के बाहर इस तरह से पहली बार कैबिनेट की बैठक हुई थी। महाकुंभ-2025 में भी कैबिनेट की बैठक का निर्णय लिया गया है। बैठक आईसीसीसी में होगी। कुंभ-2019 में पौष पूर्णिमा एवं मौनी अमावस्या से पहले बैठक हुई थी। ऐसे में इस बार भी इसी दौरान यानी 13 से 29 जनवरी के बीच कैबिनेट की बैठक की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
अफसरों का कहना है कि 21 जनवरी को मंगलवार है और इसके आसपास कोई मुख्य स्नान पर्व नहीं है। ऐसे में 21 जनवरी को बैठक संभावित है, हालांकि अभी तारीख पर निर्णय नहीं हुआ है। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि बैठक को लेकर पूरी तैयारी की गई है। वहीं, महाकुंभ के दौरान संगम स्नान के लिए राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों का प्रतिनिधिमंडल और प्रवासी भारतीय का दल समेत अन्य विशिष्ट अतिथि आएंगे। इनके आगमन के प्रबंधन और स्वागत पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
