Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cabinet Minister Nandi spent the night at a worker's house in South Malaka and interacted directly

Prayagraj : कैबिनेट मंत्री नंदी ने साउथ मलाका में कार्यकर्ता के घर किया रात्रि प्रवास , लोगों से किया सीधा संव

Sat, 04 Apr 2026 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Apr 2026 07:11 PM IST
सार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान के तहत योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार की रात अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के रामबाग क्षेत्र के साउथ मलाका में भाजपा कार्यकर्ता रामसजीवन शुक्ला के आवास पर रात्रि प्रवास किया।

विज्ञापन
Cabinet Minister Nandi spent the night at a worker's house in South Malaka and interacted directly
रामबाग में भाजपा कार्यकर्ता के घर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया रात्रि प्रवास। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान के तहत योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार की रात अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के रामबाग क्षेत्र के साउथ मलाका में भाजपा कार्यकर्ता रामसजीवन शुक्ला के आवास पर रात्रि प्रवास किया। मंत्री नंदी ने शुक्रवार की रात कार्यकर्ता रामसजीवन शुक्ला के आवास पर स्थानीय लोगों, भाजपा के बूथ स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सभी के साथ भोजन किया। वहीं भोजन के बाद रामसजीवन के आवास पर ही रात्रि विश्राम किया। शनिवार की सुबह मंत्री नंदी ने मोहल्ले के लोगों से मुलाकात कर दिन की शुरुआत की। वहीं चाय पर चर्चा भी हुई।

विज्ञापन


इस प्रवास का उद्देश्य संगठन के मूल्यों को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करना और जनसंपर्क को बढ़ाना था। प्रवास के दौरान मंत्री नंदी ने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिया। मंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से परिपक्व बनाकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्षम और अनुशासित बनाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है। ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा आज भी भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed