{"_id":"5d34c1788ebc3e6cfb08782d","slug":"cabinet-minister-fires-when-water-is-not-available-in-canals-allahabad-news-ald2500862189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पानी न होने पर भड़के कैबिनेट मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पानी न होने पर भड़के कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ धाम में दर्शन पूजन करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।
- फोटो : PRATAPGARH
नहरों में पानी न आने पर भड़के कैबिनेट मंत्री
फुंके ट्रांसफार्मरों के न बदलने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
शिवगढ़। नहरों में पानी न आने और फुंके ट्रांसफार्मरों को न बदले जाने की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है। इसी तरह फुंके ट्रांसफार्मरों के न बदले जाने पर भी अधिकारियों को हटाने की चेतावनी दी।
रविवार को बेलखरनाथधाम में दर्शन के बाद उड़ैयाडीह में आयोजित बैठक में लोगों ने कैबिनेट मंत्री से बिजली के रोस्टर में सुधार और ग्रामीण अंचल की सडक़ों के जर्जर होने की समस्या सामने रखी। आशापुर में ट्रांसफार्मर व शारदा सहायक खंड 51 नहर, जो पूरेविदुआ गुलालपुर, जजनीपुर, सरवरपुर, तेरहमील, बनी से होकर गई है, में पिछले 5 महीनों से पानी न होने की जानकारी मिलने पर मंत्री के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सप्ताह भर के अंदर अगर इस मामले में समाधान ना निकला तो उनका हटना तय है। इसी तरह पट्टी विधानसभा में जले ट्रांसफार्मरों की वजह से ग्रामीण अंचल में विद्युत समस्या को जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि पट्टी विधानसभा में 45 से अधिक सड़कें मरम्मत के लिए चयनित की गई हैं। इसके अलावा इलाके की अन्य जर्जर सड़कों की सूची बनाकर उनकी मरम्मत के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेलखरनाथ ब्लॉक में विकास की योजनाएं हर कोने तक पहुंचेंगी।
उड़ैयाडीह बाजार के व्यापारी ने बताया कि 3 साल से उसने जमीन खरीदी है, लेकिन दबंग उस पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। इस पर कोतवाल को मंत्री ने कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान, राज कपूर, गुड्डू पाल, सूबेदार सिंह, रमाशंकर मिश्र, पंकज सिंह, पियूष, रामेंद्र, खलील अहमद, अखिलेश मिश्रा, देवी प्रसाद सिंह, मीडिया प्रभारी विनोद पांडे, सीओ पट्टी जिलाजीत चौधरी, कोतवाल पट्टी अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।