कलेक्ट्रेट में मंगलवार दोपहर देश विरोधी नारे लगाने की अफवाह पर बवाल हो गया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने अनशन पर बैठे एआईएमआईएम नेताओं का टेंट गिरा दिया, जिससे लोग उसके नीचे दब गए। धक्कामुक्की के बीच अराजकतत्व नारेबाजी करने लगे। भड़के वकीलों ने नारेबाजी करने वालों को दौड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच एआईएमआईम नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
{"_id":"5df8bb908ebc3e8814205f68","slug":"caa-protest-in-pratapgarh-court-clash-between-protestors-and-advocates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: कचहरी परिसर में बवाल, अधिवक्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: कचहरी परिसर में बवाल, अधिवक्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
Wed, 18 Dec 2019 12:32 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में झड़प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी में जामिया में लाठी चार्ज के विरोध में अनशन पर बैठे युवक को उठाकर ले जाती पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार से एआईएमआईएम नेता व अधिवक्ता शुजातउल्ला दिल्ली के जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को आमरण अनशन पर बैठे थे। मंगलवार दोपहर अनशन पर बैठे शुजातउल्ला के समर्थन में कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी जुटते जा रहे थे। कलेक्ट्रेट में अफवाह फैली कि धरना देने वाले लोग देश विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। देखते ही देखते बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंच गए।
कचहरी में देश विरोधी नारा लगाये जाने की अफवाह पर हुए हंगामे के दौरान आक्रोशित अधिवक्ता।
- फोटो : pratapgarh
धरनास्थल पर लगा टेंट गिरा दिया, जिसके नीचे नेता व कार्यकर्ता दब गए। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। इससे परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग एक दूसरे से धक्कामुक्की करने लगे। अधिवक्ताओं ने अराजकतत्वों को दौड़ा लिया। एआईएमआईएम नेता शुजातउल्ला का कहना था कि देश विरोधी नारेबाजी करने के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी में एआईएमआईएम के अनशन में हंगामे के दौरान जुटी भीड़।
- फोटो : pratapgarh
तनावपूर्ण माहौल के बीच मौके पर एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सीओ सिटी अभय पांडेय भारी फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने एआईएमआईएम के चारों नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस बीच स्वॉट टीम ने कोषागार चौराहे के करीब से पूर्व जिलाध्यक्ष एआईएमआईएम इसरार अहमद को दबोच लिया।
विज्ञापन
कचहरी में देश विरोधी नारा लगाये जाने की अफवाह पर गिराया गया एआईएमआईएम द्वारा लगा टेन्ट।
- फोटो : pratapgarh
कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठे एआईएमआईएम नेता शुजातउल्ला पुत्र मोबीन निवासी राजापुर मुफरिद थाना कंधई, रकीब खान पुत्र गुलफाम खान निवासी ढकवा पूरे बीरबल थाना लालगंज, सलीम पुत्र सगीर अहमद निवासी विक्रम चौराहा नगर कोतवाली, साकिब अहमद पुत्र सगीर अहमद निवासी पाइक रोड नगर कोतवाली को हिरासत में लेकर अफसर पुलिस लाइन चले गए।
एहतियात के तौर पर कचहरी में फोर्स तैनात कर दी गई। देर शाम पुलिस ने सभी एआईएमआईएम नेताओं निषेधाज्ञा उल्लंघन कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। मजिस्ट्रेट ने सभी को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि एआईएमआईएम नेताओं पर देश विरोधी नारेबाजी करने का आरोप लगाया जा रहा था।
एहतियात के तौर पर कचहरी में फोर्स तैनात कर दी गई। देर शाम पुलिस ने सभी एआईएमआईएम नेताओं निषेधाज्ञा उल्लंघन कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। मजिस्ट्रेट ने सभी को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि एआईएमआईएम नेताओं पर देश विरोधी नारेबाजी करने का आरोप लगाया जा रहा था।