फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   by the order of government the schools reduced the school fees

प्रयागराज:सरकार के आदेश के बाद स्कूलों ने कम कर दी फीस

Fri, 01 May 2020 12:57 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
by the order of government the schools reduced the  school fees
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रदेश सरकार के आदेश के बाद शहर के अधिकांश स्कूलों की ओर से बढ़ी हुई फीस को वापस लेने के साथ पुरानी फीस लेने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों की ओर से अभिभावकों को भेजे नोटिस में कहा गया है कि वह पिछले वर्ष के अनुसार फीस जमा करें। स्कूलों ने शासन की ओर से फीस जमा करने के लिए दबाव न बनाने के निर्देश के बाद भी स्कूल के हित में अभिभावकों से फीस जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन


महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, सेंट जोसेफ कॉलेज, गंगागुरुकुलम, पतंजलि ऋषिकुल, एमएल कान्वेंट सहित शहर के अधिकांश स्कूलों ने बढ़ी फीस की जगह पुरानी फीस लेने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि कोरोना के चलते जारी लॉकडाउन में शासन के निर्देश के अनुसार बढ़ी हुई फीस वापस लेते हुए पुरानी फीस लेने का निर्णय लिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि अभिभावक अब तीन महीने की जगह एक महीने की फीस जमा कर सकते हैं। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या की ओर से भेजे नोटिस में कहा गया है कि अभिभावक अप्रैल माह की फीस जमा कर दें तो स्कूल के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतन दिया जा सकेगा।
विज्ञापन


सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार का कहना है कि सरकार के निर्देश के अनुसार उन्होंने पुरानी फीस के लिए अपने पोर्टल पर जानकारी दे दी है, अभिभावक पुरानी फीस जमा कर रहे हैं। जो अभिभावक बढ़ी फीस जमा कर चुके हैं, उनकी बढ़ी फीस अगले महीने के शुल्क में समाहित कर दी जाएगी। एमएल कॉन्वेंट स्कूल के अध्यक्ष पुनीत वर्मा का कहना है कि वह पुरानी फीस जमा करवा रहे हैं, नए प्रवेश लेने वाले गरीब बच्चों से वह प्रवेश शुल्क नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed