फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   By late afternoon, power has not been switched off

दोपहर से गुल हुई बिजली देर रात तक नहीं आई

Mon, 29 Aug 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 29 Aug 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
By late afternoon, power has not been switched off
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
इलाहाबाद। दोपहर के बाद से ही गुल हुई बिजली जब देर रात तक नहीं आई तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया। चौफटका सबस्टेशन का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए विद्युत कर्मी भाग खड़े हुए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब नाराज लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आक्रोशित लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। देर रात सबस्टेशन पर हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन

चौफटका सबस्टेशन पर रविवार दोपहर को ही 33 केवी की लाइन में फाल्ट आ गया। देर रात तक गड़बड़ी ठीक न होने से चौफटका और खुसरोबाग सबस्टेशन से जुड़े मुहल्लों में अंधेरा छाया रहा। इससे लोग परेशान होकर सबस्टेशन पहुंच गए थे। लोगों ने कहा कि बिजली न होने से पानी भी नहीं मिला और घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए। फाल्ट होने से दोनों सबस्टेशन से जुड़े मुहल्ले खुसरोबाग, रोशनबाग, लूकरगंज, चकिया, चकनिरातुल, खुल्दाबाद, गाड़ीवान टोला, हिम्मतगंज, लीडर रोड, नखासकोहना, सुलेम सराय, अंबेडकर विहार कॉलोनी चौफटका,समेत उसके आसपास के जुड़े मुहल्लों में दोपहर दो बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप थी। विद्युत अधिकारियों ने शाम 4.30 बजे आपूर्ति को बहाल करने की कोशिश की लेकिन लाइन फिर ट्रिप कर गई। इसके बाद यह समस्या रात नौ बजे तक लगातार बनी रही। बिजली के बार-बार आने-जाने से लोग परेशान होकर सबस्टेशन के बाहर एकत्र हो गए। बमरौली विद्युत खंड के अधिशासी अभियंता बीपी यादव ने बताया कि 33 केवी की लाइन को रात 11 बजे ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी लेकिन लोगों के हंगामे के चलते 11 केवी लाइन प्रभावित थी। उधर, इविवि विद्युत सबस्टेशन पर भी ट्रांसफार्मर में खराबी होने से कुछ देर के लिए विद्युत समस्या बनी रही। 
विज्ञापन


गऊघाट, कीटगंज, मुट्ठीगंज इलाकों में हफ्ते भर बना रहेगा विद्युत संकट
इलाहाबाद(ब्यूरो)। शहर के दक्षिणी इलाकों कीटगंज, मुट्ठीगंज, गऊघाट समेत आसपास के कई मुहल्लों में विद्युत संकट अभी हफ्ते भर बना रहेगा। यमुना बैंक रोड स्थित सबस्टेशन को अभी चालू नहीं किया जा सका है। सबस्टेशन बाढ़ की चपेट में आने से बंद कर दिया गया था। सबस्टेशन से जुड़े दर्जनों मुहल्लों में आपूर्ति के लिए गऊघाट और कीडगंज सबस्टेशन से जोड़ दिया गया है, जिससे दोनों सबस्टेशनों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया। विद्युत अधिकारी इन दोनों मुहल्लों को मिलने वाली बिजली की कटौती करके यमुना बैंक रोड सबस्टेशन से जुड़े मुहल्लों में कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह संकट अभी हफ्ते भर बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed