फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   By June 30, the basis of the students will be made

30 जून तक बनवाना होगा विद्यार्थियों का आधार

Thu, 25 May 2017 01:57 AM IST
विजय सक्सेना, अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विजय सक्सेना, अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 25 May 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
By June 30, the basis of the students will be made
aadhar card
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के आधार नामांकन का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। बेसिक शिक्षा मंत्री के आदेश के बावजूद मंडलीय सहायक शिक्षा अधिकारी (एडी बेसिक) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) इसे लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं। इस काम में देरी पर बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ.सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने एडी बेसिक एवं बीएसए को फटकार लगाई है। बुधवार को जारी आदेश में उन्होंने आधार नामांकन का काम 30 जून तक पूरा कराने की हिदायत दी है। एडी बेसिक, बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी भी तय की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में 1.05 प्राथमिक एवं 45 हजार उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तकरीबन 1.85 करोड़ छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सरकार ने इनके लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया है। इस संबंध में 21 मार्च को आदेश जारी हुआ। आधार कार्ड की अनिवार्यता के संबंध में आदेश जारी होने के 45 दिन बाद भी इलाहाबाद समेत ज्यादातर जिलों में विद्यार्थियों के नामांकन का काम पूरा नहीं हो सका। मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, संभल, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज जैसे जिलों से अब तक इस संबंध में किसी तरह की सूचना भी नहीं दी गई। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और एडी बेसिक, बीएसए को आधार नामांकन का काम 30 जून तक हर हाल में पूरा कराने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन


निदेशक ने एडी बेसिक को मंडल के सभी बीएसए के साथ तथा बीएसए को सभी बीईओ के साथ आधार नामांकन के संबंध में सप्ताहिक समीक्षा करने को कहा है। बीईओ ब्लाकवार रोस्टर बनाएंगे, जहां आधार नामांकित विद्यार्थियों की संख्या कम है, वहां कार्यदायी संस्था का रोस्टर तैयार करेंगे। प्रधानाध्यापक आधार नामांकन शिविर में बीईओ का सहयोग करेंगे। शिविर के एक दिन पहले आधार नामांकन का प्रारूप विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। इसमें शिक्षकों का भी सहयोग लेंगे। निदेशक डॉ.सिंह ने तय पर काम पूरा न होने पर एडी बेसिक और बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed