फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   By January 29 to submit annual returns dealer

व्यापारी 29 जनवरी तक जमा करें सालाना रिटर्न

Tue, 30 Dec 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 30 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग ने व्यापारियों को बड़ी राहत दे दी है। सालाना रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 जनवरी 2015 कर दी गई है। अभी 31 दिसंबर तक व्यापारियों को रिटर्न जमा करना था लेकिन विभाग में फार्म-52 की कमी के कारण यह संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग में वार्षिक विवरणी फार्म-52, 52ए और 52बी को जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई। फिर इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर तय की गई। बताते हैं कि इसके बाद भी विभाग के दफ्तरों में छपे हुए फार्म नहीं पहुंचे। अधिवक्ताओं का तर्क था कि अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण व्यापारी समय पर रिटर्न दाखिल नहीं कर सके। जोनल स्तर पर अफसरों ने भी इसकी पुष्टि की। सो, वर्ष 2013-14 के वार्षिक विवरणी को दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी गई। एडिशनल कमिश्नर विधि साधना त्रिपाठी ने इसे लेकर सरकुलर भी जारी कर दिया है। सेल्स टैक्स अधिवक्ता विपिन सिंह के मुताबिक इलाहाबाद जोन में भी बड़ी संख्या में व्यापारी सालाना रिटर्न दाखिल नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed