{"_id":"69d79868ce60ec6bf60518ab","slug":"buzz-about-railneer-s-one-rupee-issue-reaches-the-railway-board-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : रेलवे बोर्ड तक रेलनीर के एक रुपये के किचकिच की गूंज, साइज और दाम पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : रेलवे बोर्ड तक रेलनीर के एक रुपये के किचकिच की गूंज, साइज और दाम पर होगा मंथन
Thu, 09 Apr 2026 05:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:45 PM IST
सार
रेलवे स्टेशनों पर रेलनीर के लिए महज एक रुपये के चिल्लर को लेकर होने वाली किचकिच का मामला रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद इस मुद्दे के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन
रेल नीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे स्टेशनों पर रेलनीर के लिए महज एक रुपये के चिल्लर को लेकर होने वाली किचकिच का मामला रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद इस मुद्दे के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया है। मामले को सुलझाने के लिए सीनियर डीसीएम प्रयागराज हरिमोहन ने बोर्ड को कई अहम सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रेलनीर की बोतल की साइज (मात्रा) बढ़ाने के लिए कहा गया है, ताकि उसकी उत्पादन लागत के अनुसार दाम दोबारा 15 या 20 रुपये लिए जा सके। इससे न तो यात्री ठगा हुआ महसूस करेगा और न ही वेंडर को चिल्लर के लिए परेशान होना पड़ेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड के दखल के बाद जल्द ही यह परेशानी दूर होगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने बताया कि सभी तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं पर विचार कर जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन