फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Buyers of flats are not being found, Prayagraj Development Authority has reduced the price by 2 to 15 lakhs

Prayagraj : नहीं मिल रहे फ्लैट के खरीदार, प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने दो से 15 लाख कम की कीमत

Sat, 17 May 2025 11:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 May 2025 11:16 AM IST
सार

कीमत बढ़ने की वजह से पीडीए के 13 अपार्टमेंटों में 754 फ्लैटों को खरीदने में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। फ्लैट नहीं बिकने से प्राधिकरण को काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में रेट रिवाइज कर दो लाख से 15 लाख तक कम कर दिया गया है।

विज्ञापन
Buyers of flats are not being found, Prayagraj Development Authority has reduced the price by 2 to 15 lakhs
मौसम विहार, कालिंदीपुरम प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कीमत बढ़ने की वजह से पीडीए के 13 अपार्टमेंटों में 754 फ्लैटों को खरीदने में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। फ्लैट नहीं बिकने से प्राधिकरण को काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में रेट रिवाइज कर दो लाख से 15 लाख तक कम कर दिया गया है। बोर्ड से इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। जल्द ही इसका आवंटन करने की तैयारी है।

विज्ञापन

 

पीडीए ने कालिंदीपुर और नैनी में 2015-16 में बनवाए गए थे। निर्माण के दौरान ही लोगों ने इन फ्लैट के प्रति रुचि कम दिखाई। कुछ लोगों ने बुकिंग कराई थी तो उनको कब्जे दे दिए गए। इसके बाद अधिकतर फ्लैट खाली रह गए। कई वर्ष बाद भी फ्लैट बिके नहीं, लेकिन विभाग ने साल दर साल उनके दाम बढ़ाए।

विज्ञापन


सबसे सस्ते नैनी के जाह्नवी अपार्टमेंट में 35.94 वर्गमीटर के 32 फ्लैट खाली हैं। जान्हवी अपार्टमेंट नैनी फेज-वन 32, जागृति विहार आवास योजना कालिंदीपुरम फेज-वन एमआईजी के 19, फेज-टू के 13, फेज-थ्री के 184, मौसम विहार अपार्टमेंट थ्री बीएचके के 10, टू बीएचके के 115, यमुना विहार आवास योजना नैनी में 158, खुल्दाबाद सब्जी मंडी में 17, यमुना बैक रोड दो, संगम पैलेस एक, मानस विहार नैनी 16, आजाद अपार्टमेंट दो, अलकनंदा अपार्टमेंट, डिवाइन में चार-चार फ्लैट खाली हैं। इसके अलावा वसुधा विहार, सुगम विहार, मंगल विहार आवासीय योजना कालिंदीपुरम, सरस विहार झूंसी आदि अपार्टमेंट में फ्लैट खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विहार में 15 लाख से अधिक कम हुआ दाम
 

पीडीए सूत्रों के अनुसार, सबसे अधिक दाम मौसम विहार के फ्लैटों में होने की संभावना है। यहां फेज-वन के फ्लैट करीब 85 लाख के हैं जो घटकर 68 लाख हो जाएंगे। फेज-टू 64 लाख की जगह 52 लाख, फेज-थ्री 53 लाख की जगह 44 लाख, फेज-फोर 50 लाख की 45 लाख हो जाएंगे। इसी प्रकार जागृति विहार फेज-वन में 42 लाख से घटाकर 35 लाख, फेज-टू 37 लाख की जगह 33 लाख, यमुना विहार नैनी में 38 लाख के स्थान पर 36 लाख, मानस विहार, वसुधा विहार सहित 13 अपार्टमेंटों में दर कम कर दिए गए हैं। एक से अधिक दावेदार आने पर लाॅटरी से आवंटन होगा।


पीडीए के 13 अपार्टमेंटों में 754 फ्लैट खाली हैं। इनका रेट रिवाइज कर दिया गया है। जल्द ही इनका आवंटन शुरू किया जाएगा। जिन फ्लैटों पर एक से अधिक आवेदन आएंगे तो उनका आवंटन लाॅटरी सिस्टम से होगा। अगर एक ही आवेदन आए तो उन्हें तय नियमों के तहत आवंटित किया जाएगा। - डाॅ. अमित पाल शर्मा, उपाध्यक्ष, पीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed