फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Businesswoman defrauded of 14 lakh on the pretext of a flat

Prayagraj News: फ्लैट का झांसा देकर महिला कारोबारी से 14 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Businesswoman defrauded of 14 lakh on the pretext of a flat
धूमनगंज निवासी एक महिला कारोबारी से शातिर ने टू बीएचके फ्लैट बेचने का झांसा देकर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। फेसबुक पर दोस्ती कर आरोपी ने ठगी की। साइबर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

झलवा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर आनंद कांबली नाम के व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने झलवा स्थित कालिंदीपुरम में टूबीएचके फ्लैट बेचने की बात कही और मोबाइल पर संपर्क किया।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, 29 जून को आरोपी उन्हें कालिंदीपुरम स्थित एक अपार्टमेंट के पास ले गया और दूर से चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट दिखाया। चाबी न होने का बहाना बनाकर अगले दिन फ्लैट दिखाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अगले दिन फ्लैट का सौदा तय होने पर आरोपी ने आरटीजीएस के जरिये 14 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपी ने फोन और फेसबुक प्रोफाइल भी बंद कर दी। पीड़िता ने एक जुलाई को एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। बैंक से लेनदेन की पुष्टि होने के बाद साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।


निवेश का झांसा देकर 3.73 लाख की ठगी
आजमगढ़ के रानी की सराय निवासी शिव प्रसाद यादव ने पुलिस को बताया कि वह करेली के चाट वाली गली स्थित एक मकान में किराये पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक कंपनी से संबंधित जानकारी देखने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप नंबर से संपर्क कर कंपनी में निवेश करने पर अधिक मुनाफे का लालच दिया। झांसे में आकर उन्होंने 3,73,530 रुपये अलग-अलग किस्तों में ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद मुनाफा मांगने पर ठग आनाकानी करने लगा। पीड़ित ने करेली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed