फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Businessman kidnap, demanded 20 lakhs of color

व्यापारी को अगवा कर पीटा, मांगी रंगदारी

Thu, 04 Jul 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Businessman kidnap, demanded 20 lakhs of color
व्यापारी को अगवा कर पीटा, 20 लाख रंगदारी मांगी
विज्ञापन

सहमे परिजन, शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। सरसों तेल के थोक व्यापारी को अगवा करने के बाद पिटाई की गई। उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। शिकायत पर पुलिस ने छह बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से व्यापारी व उनके परिजन सहमे हुए हैं। रंगदारी मांगने वाले अपहरण के आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं।

लालगंज कोतवाली के अर्जुनपुर निवासी सूरजदीन केसरवानी सरसों के तेल के थोक व्यापारी हैं। सोमवार की रात आठ बजे बाइक सवार आधा दर्जन बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे और तमंचे के बल पर उनका अपहरण कर लिया। बाइक पर बैठाकर उनकी पिटाई करते हुए भागने लगे। दुकान से करीब तीन किलोमीटर दूर फतेशाहपुर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस पर ग्रामीण दौड़े तो बदमाश व्यापारी को रंगदारी नहीं देने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद से सहमे व्यापारी व उनके परिवार वालों ने घर से निकलना बंद कर दिया। भयभीत व्यापारी ने पहले तो पुलिस के पास जाने से इनकार दिया, लेकिन बाद में लोगों के समझाने पर 28 घंटे बाद कोतवाली पहुंचकर आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रंगदारी मांगने, जानलेवा धमकी व दहशत फैलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित व्यापारी के भाई बैजनाथ ने बताया कि बदमाशों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी है। पीड़ित का कहना है कि बदमाश दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद उन्हें चिह्नित कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed