{"_id":"5dc852618ebc3e5b764cbfc6","slug":"businessman-arrested-for-objectionable-comments-on-facebook-allahabad-news-ald2598166118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट पर व्यवसायी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट पर व्यवसायी गिरफ्तार
विज्ञापन
Businessman arrested for objectionable comments on Facebook
प्रयागराज। अयोध्या में राम मंदिर पर फैसला आने के बाद सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है। हालांकि, पुलिस ऐसे पोस्ट और ट्विट पर नजर बनाए हुए है, लेकिन लगातार विवादास्पद पोस्ट और कमेंट किए जा रहे हैं। करेली पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट पर एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है, जबकि ऐसे ही दूसरे मामले में कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने एक छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं कांग्रेसी नेता हसीब अहमद को फेसबुक पर गोंडा के एक शख्स ने धमकी दी। उन्होंने गोंडा एसपी को तहरीर दी है।
अयोध्या पर फैसले से पहले ही पुलिस ने सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी शुरू कर दी थी। आठ सदस्यीय टीम लगातार व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर नजर रखे थी। शनिवार को भी जिले में तीन मामले में दर्ज हुए थे। रविवार को पुलिस ने करेली के जीटीबी नगर में रहने वाले व्यवसायी मो. जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। जाहिद फेसबुक पर काफी समय से एक्टिव है। शनिवार को उन्होंने एक पोस्ट की जिस पर बवाल मच गया था।
इसी तरह कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने छात्र सिद्धांत कौशिक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वह कर्नलगंज क्षेत्र का रहने वाला है, लेकिन अभी उसका एड्रेस ट्रेस नहीं हो पाया है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है। दूसरे मामले में कांग्रेसी नेता हसीब अहमद ने रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट की थी, जिसपर गोंडा रहने वाले एक युवक ने उन्हें धमकी दी। हसीब ने गोंडा एसपी को तहरीर देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।