फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   businessman angry over red mark by pda

लाल निशान के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश

Mon, 12 Oct 2020 03:04 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 03:04 AM IST
विज्ञापन
businessman angry over red mark by pda
लाल निशान के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। शहर की स्मार्ट होने जा रही सड़कों के चौड़ीकरण के लिए लगाए जा रहे लाल निशान के खिलाफ व्यापारियों का विरोध बढ़ गया है। आक्रोशित व्यापारियों ने सड़कों की पैमाइश किए जाने पर आपत्ति जताई है। वहीं आम लोगों ने भी आशियाना तोड़े जाने की प्रस्तावित कार्रवाई का विरोध करते हुए राहत की गुहार लगाई है। इस संबंध में सिविल लाइंस व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल पीडीए उपाध्यक्ष से मिला। उनसे अनुरोध किया कि भूमि फ्रीहोल्ड कराकर मानचित्र के अनुरूप निर्माण कराने वालों को राहत दी जाए।
विज्ञापन


शहर की जिन 17 सड़कों का चौड़ीकरण उन्हें स्मार्ट बनाना प्रस्तावित है, वहां लाल निशान लगाए जाने से खलबली मची है। सिविल लाइंस के क्लाइव रोड, स्ट्रेची रोड, कटरा कचहरी मार्ग सहित कई स्थानों पर स्मार्ट सिटी से प्राप्त नक्शे के आधार पर तीन विभागों की संयुक्त टीम नापजोख कर लाल निशान लगा रही है। अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाते हुए खबर प्रकाशित की तो तोड़फोड़ की आशंका से परेशान लोग लामबंद होने लगे। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ पीडीए उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। उन्हें दुश्वारियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि व्यापारी कोविड संक्रमण काल में मंदी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में तोड़फोड़ की कार्रवाई उन पर भारी पड़ेगी।
विज्ञापन


बिजली के खंभे, अतिक्रमण हटाया जाए
व्यापारियों ने पीडीए उपाध्यक्ष से कहा कि जिन सड़कों का चौड़ीकरण, सुंदरीकरण प्रस्तावित है, वहां अतिक्रमण और बिजली के बेतरतीब लगे खंभे हटाकर एकल मार्ग बनाया जाए। इससे तोड़फोड़ की संभावनाएं कम हो जाएंगी। फिर जिस भवन का मानचित्र पीडीए ने स्वीकृत किया है, उन्हें तोड़ना नियम के विपरीत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में नापजोख, निशान लगाने से लोग घबराए
जिन इलाकों में लाल निशान लगाए जा रहे हैं, वहां रहने वाले ध्वस्तीकरण की आशंका से घबराए हैं। मिशन रोड पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से लोग सहमे हैं। नया कटरा निवासी सुमित का कहना है कि लाल निशान चार से पांच मकान छोड़कर लगाए जा रहे हैं। हर स्थान पर अंकित गेज यानी दो मीटर, आधा मीटर, डेढ़ मीटर आदि होने से दहशत है, किसी को नहीं पता है कि कहां कितनी तोड़फोड़ होगी। सिविल लाइंस के विशाल ने बताया कि इस कार्रवाई की जद में 30 से 50 साल पुराने ही नहीं नए मकान भी आएंगे। लोगों ने इस संबंध में पीडीए और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से मिलकर बात करने की बात कही है।


पीडीए उपाध्यक्ष ने दिया आश्वासन
सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिव सेवक सिंह, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह, राजेश अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, डॉ. सुभाष यादव आदि ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों संग पीडीए अफसर योजना में शामिल सड़कों का निरीक्षण करें। कार्रवाई से पहले व्यापार मंडल को सूचना दी जाए। पीडीए उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने व्यापारियों को न्यायपूर्ण कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहाकि अनावश्यक किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। आम सह मति से ही कार्रवाई और निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed