फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Business is not justified: Dr. Joshi

उचित नहीं है शिक्षा का व्यवसायीकरण : डा. जोशी

Sat, 24 Mar 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Business is not justified: Dr. Joshi
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कानपुर के सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी ने शुक्रवार को शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा का व्यवसायीकरण उचित नहीं है। उन्होंने यह बात घूरपुर स्थित चंपतपुर में एक पब्लिक स्कूल के भूमि पूजन कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा देना एक पुनीत कार्य है। शिक्षा से ही अवाम और क्षेत्र का विकास संभव है। स्कूल में बच्चों को हर क्षेत्र में परिपक्व किया जाना चाहिए। बच्चों में व्यावहारिक शिक्षा भी बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक महेश मधुपति,  ज्योति, पारसनाथ पांडेय, परमात्मा सिंह, भगवत प्रसाद आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व डा. जोशी शुक्रवार की सुबह विश्वविद्यालय स्थित एसबीआई की शाखा पहुंचे। वे अपने निजी काम से एसबीआई की मुख्य शाखा में भी गए। घूरपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद वे दिन भर अपने घर पर ही रहे। यहां विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो. एमसी चट्टोपाध्याय, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. आरसी त्रिपाठी से उन्होंने मुलाकात की। शिक्षकों से काफी देर तक वे बंद कमरे में बात करते रहे। डा. जोशी ने कार्यकर्ताओं से भी बातचीत का सिलसिला दूसरे दिन भी कायम रखा। उनसे मिलने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, देवेंद्र नाथ मिश्र,  राकेश तिवारी, सतीश अग्रवाल, दिवाकर त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, परमात्मा सिंह, भरत लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed