{"_id":"6a9b2b1e3b4de6fb020a56bc","slug":"bushes-spreading-halfway-across-the-road-risk-of-accidents-allahabad-news-c-417-1-sald1007-9215-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आधी सड़क तक फैली झाड़ियां, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आधी सड़क तक फैली झाड़ियां, हादसे की आशंका
Sat, 05 Sep 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
करनाईपुर-दोनैया मार्ग पर सड़क पर फैली कटीली झाड़ियां ।
- फोटो : Archive
मार्ग पर कटीली झाड़ियां आधी सड़क तक फैल गई हैं। इससे मार्ग संकरा हो गया है। आमने-सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
बहरिया के दोनइया चौराहे से रज्जूपुर फाटक को जोड़ने वाले मार्ग पर फैली झाड़ियों पर लोगों का कहना है कि मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया वाहन और पैदल राहगीर गुजरते हैं। झाड़ियों के कारण सामने से आने वाला वाहन काफी नजदीक पहुंचने पर दिखाई देता है और मोड़ पर खतरा और बढ़ जाता है। दोपहिया चालकों को झाड़ियों से बचने के लिए बीच सड़क पर आना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क तक फैली टहनियों से राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से झाड़ियों की तत्काल कटाई-सफाई कराने और मार्ग की नियमित सफाई की मांग की है।