{"_id":"5e41b9ce8ebc3ee5cc5b1167","slug":"bus-stopped-midway-foreman-fined-for-getting-torn-seat-allahabad-news-ald268142317","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच रास्ते रुकवाई बस, फटी सीट मिलने पर फोरमैन पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच रास्ते रुकवाई बस, फटी सीट मिलने पर फोरमैन पर जुर्माना
Bus stopped midway, foreman fined for getting torn seat
- फोटो : CITY DESK
Link Copied
प्रयागराज। लखनऊ से प्रयागराज आ रही रोडवेज प्रयाग डिपो की बस की सीट फटी होने के कारण प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक ने वर्कशॉप के दो फोरमैन पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया है। इस दौरान बस में मेडिकल किट न होने पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने परिचालक को फटकार लगाई। परिचालक द्वारा किट इश्यू न होने की बात पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने संबंधित बाबू पर भी जुर्माना लगाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर लखनऊ से प्रयागराज आ रही प्रयाग डिपो की बस में कुंडा से क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन सवार हो गए। आम यात्री की तरह ही वह प्रयाग डिपो की बस से सिविल लाइंस बस स्टेशन तक आए। इस दौरान यात्रियों से भी उन्होंने उनकी समस्याएं पूछीं। बस में मेडिकल किट न होने की शिकायत पर उन्होंने कंडक्टर से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि संबंधित बाबू ने किट इश्यू ही नहीं की। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने संबंधित बाबू पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया। बस की सीट फटी होने पर प्रयाग डिपो कार्यशाला के सीनियर और जूनियर फोरमैन पर भी उन्होंने 500-500 का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। परिचालक द्वारा यूनिफार्म न पहनने पर उसके खिलाफ भी सौ रुपये का जुर्माना लगाया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि वह नियमित रूप से अब बस में सफर कर उसकी चेकिंग करेेंगे। ताकि बसों में जो खामियां वह दूर हो और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।