{"_id":"5c442409bdec22083320341e","slug":"bus-route-in-sangam-at-kumbh-mela-2019-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुंभ स्नान के लिए आने से पहले पढ़ लें ये खबर, संगम पहुंचने में नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ स्नान के लिए आने से पहले पढ़ लें ये खबर, संगम पहुंचने में नहीं होगी परेशानी
Sun, 20 Jan 2019 01:02 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Shuttle Bus
कुंभ मेले के पहले स्नान पर्व पर मकर संक्रांति के दिन श्रद्धालुओं को 20 किलोमीटर तक पैदल चलाने के बाद इस बार रोडवेज ने दूसरे स्नान पर्व के लिए शटल बसों का रूट जारी कर किया है। स्नान पर्व के दिन शटल बसें मेला क्षेत्र में नहीं जाएंगी। शहर से बाहर बनाई गई पार्किंग स्थल से शटल बसें श्रद्धालुओं को सिर्फ हिंदू हॉस्टल और सिविल लाइंस बस स्टेशन चौराहे तक ही लेकर आएंगी। इसके बाद संगम क्षेत्र तक श्रद्धालुओं को पैदल ही पहुंचना होगा।
विज्ञापन
कुंभ के पहले स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को खासी दिक्कत हुई। खासतौर से कानपुर और लखनऊ रूट से आने वाले श्रद्धालुओं को 20 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ना था। जबकि रोडवेज ने इन रूटों के लिए बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन से शहर आने के लिए शटल बस चलवाने का दावा किया था।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को हुई दिक्कत को देखते हुए रोडवेज ने अब मुख्य स्नान पर्व के लिए शटल बसों के रूट का निर्धारण किया है। यह भी स्पष्ट किया है कि शटल बसें शहर में हिंदू हॉस्टल चौराहा एवं सिविल लाइंस बस स्टेशन पर श्रद्धालुओं को छोड़ेंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक पौष पूर्णिमा के दिन यानी की 21 जनवरी को कुल 500 शटल बसों का संचालन नौ रूटों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
स्नान पर्व पर इन मार्गों पर चलेगी शटल बस
- पुरामुफ्ती-हैप्पी होम-मुंडेरा मंडी-धूमनगंज-नेहरू पार्क पार्किंग स्थल-हाईकोर्ट-एकलव्य चौराह-धोबीघाट चौराहा-हिंदू हॉस्टल चौराहा।
- नेहरू पार्क पार्किंग से पोलो ग्राउंड-एकलव्य चौराहा-धोबीघाट चौराहा-लोकसेवा आयोग चौराहा-हिंदू हॉस्टल चौराहा-सिविल लाइंस होते हुए वापसी।
- नवाबगंज हाइवे-हथिगंहा बाजार- मलाक हरहर-चंद्रशेखर आजाद सेतु-तेलियरगंज-एमएनएनआईटी तिराहा-भारत स्काउट-दूरदर्शन केंद्र-म्योहाल-लोकसेवा आयोग-सिविल लाइंस बस स्टेशन।
- शिवगढ़ हाइवे-मलाक हरहर-चंद्रशेखर आजाद सेतु-तेलियरगंज-एमएनएनआईटी तिराहा-भारत स्काउट-दूरदर्शन केंद्र-म्योहाल-लोकसेवा आयोग-सिविल लाइंस बस स्टेशन।
- बेला कछार पार्किंग-चंद्रशेखर आजाद सेतु-तेलियरगंज-एमएनएनआईटी तिराहा-भारत स्काउट-दूरदर्शन केंद्र-म्योहाल-लोकसेवा आयोग-सिविल लाइंस बस स्टेशन।
- सहसों-ईसीपुर-रहीमापुर-प्रयाग ढाबा-दुर्जनपुर-ग्रीन लैंड मोटर्स-अंदावा चौराहा।
- हबुसा मोड़-सरपतीपुरद्वार पार्किंग-संत निरंकारी पार्किंग-सराय इनायत-कान्हा मोटर्स-अंदावा चौराहा।
- पचदेवरा-रामपुर तिराहा-सड़वा मोड़-डेज मेडिकल-आईटीआई-ओमेक्स सिटी ग्राउंड- एडीए मोड़-कॉटन मिल-नैनी जेल-लेप्रेसी मिशन अस्पताल चौराहा।
- गोहनिया बाजार-घुरपुर-मामा भांजा तिराहा-धनुआ ग्राम पार्किंग स्थल-एफसीआई, नैनी आरओबी-सेंट्रल जेल-इंदलपुर रोड-लेप्रेसी मिशन अस्पताल चौराहा।