फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bus conductor dies due to electric shock in street light pole

Prayagraj News: स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट आने से बस कंडक्टर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Bus conductor dies due to electric shock in street light pole
बैरहना स्थित कब्रिस्तान के सामने शुक्रवार तड़के स्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से बस कंडक्टर पुष्पेंद्र सिंह उर्फ दादू (40) की मौत हो गई। सड़क पार करने के लिए वह डिवाइडर में लगे पोल का सहारा ले रहे थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस पुष्पेंद्र को एसआरएन अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटी समेत एक बेटा है। परिजनाें ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गेरुआरी गांव, रीवा के रहने वाले पुष्पेंद्र मुट्ठीगंज निवासी जितेंद्र जायसवाल के बस पर कई सालों से कंडक्टर का काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कब्रिस्तान के सामने डबल डेकर की टूरिस्ट बस खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 5:30 बजे दादू सड़क पार करके बाल्टी में पानी लेने गए थे। लौटते वक्त डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट के पोल का सहारा लेकर सड़क पार करने लगे, तभी करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, कीडगंज इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत नहीं मिली है।
---
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भाई नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शहर के बीचोबीच रोड के डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट उतरना गंभीर मामला है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।

---
दधिकांदो मेला के दौरान पोल के लाइट बाॅक्स से लगाई गई थी लाइट
हादसे के समय मौजूद लोगों ने बताया कि कीडगंज में आयोजित दधिकांदो मेला के दौरान डिवाइडर के बीच लगे स्ट्रीट लाइट पोल के बाॅक्स से रंगीन लाइटों से सजावट की गई थी। लोगों ने आशंका जताई की लाइटों को निकालते समय बाॅक्स के तार को सही लगा नहीं गया, जिससे करंट आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed