फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bus arrival times are fixed, but departure times are not... passengers are frustrated.

Prayagraj News: बसों के आने का समय तय, न जाने का... यात्री परेशान

Sat, 31 Jan 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 31 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bus arrival times are fixed, but departure times are not... passengers are frustrated.
मीरगंज। बसों के संचालन का समय निर्धारित नहीं होने से शीशगढ़ से बरेली के बीच आवागमन में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वे डग्गामार वाहनों से सफर करने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने शीशगढ़ में रात में तीन बसें रोकने और बसों के संचालन का समय निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ई-बसों का संचालन शुरू होने से निजी बसों का संचालन बंद हो गया। दो माह पहले सिटी बसों का संचालन बंद होने पर लोगों को आवागमन में परेशानी हुई थी। उन्होंने बरेली सांसद को समस्या बताई। इसके बाद बरेली डिपो की तीन और रुहेलखंड डिपो की दो बसों का संचालन शीशगढ़ तक शुरू किया गया। लेकिन, बसों के संचालन की समय सारिणी न होने से लोगों को डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता रामप्रकाश गुप्ता, रामौतार गंगवार, वसीम अकरम, महेंद्र पाल शर्मा आदि ने बताया कि डिपो की कोई बस शीशगढ़ में रात में नहीं रोकी जाती है। बरेली से पहली बस सुबह 9:00 बजे चलती है। 10:30 बजे शीशगढ़ पहुंचती है। इसके बाद शीशगढ़ से रवाना होती है। बरेली में कचहरी या सुबह के कोई जरूरी काम से जाने वाले लोगों को असुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मांग है कि शीशगढ़ में रात में तीन बसें रोकी जाएं। तीन बसें बरेली से संचालित की जाएं। दोनों ओर से पहली बस चलने का समय सुबह 8:00 बजे हो। सभी बसों का समय निर्धारित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed