फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Burglars jewelry shop and two homes of millions of captured materials

चोरों ने ज्वेलरी शॉप और दो घरों से समेटा लाखों का माल

Sat, 13 Jun 2015 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 13 Jun 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर में बैखौफ हो चुके चोरों ने बृहस्पतिवार रात दो घरों एक दुकान को निशाना बनाया। शातिर चोर नगदी और जेवर समेत लाखों का माल समेट कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की।
विज्ञापन


अतरसुइया में कल्याणी देवी के पास के रहने वाले रमेश राव मैहर सीमेंट में नौकरी करते हैं। इन दिनों उनके घर में ताला बंद है। वे परिवार समेत कहीं बाहर गए हैं। शुक्रवार शाम पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फील्ड यूनिट और पुलिस पहुंची तो कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि कितने का माल गया है।
विज्ञापन


एसओ अतरसुइया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रमेश के आने के बाद ही पता चलेगा कितने की चोरी हुई है। वहीं धूमनगंज में झलवा के रहने वाले संदीप श्रीवास्तव शिक्षक हैं। इन दिनों वह परिवार समेत मिर्जापुर गए हुए हैं। रात में चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखी नगदी और ज्वेलरी समेट ले गए। इसी तरह खुल्दाबाद में सब्जीमंडी की रहने वाली प्रीती जायसवाल की सब्जीमंडी पुलिस चौकी के पास एपी ज्वेलर्स के नाम से सराफा की दुकान है।  रात में चोर रोशनदान काटकर दुकान के अंदर घुस गए। दुकान में चोरों के हाथ नगदी समेत लाखों की ज्वेलरी हाथ लगी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed