फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bumper recruitment for retired railway personnel, opportunity to serve again on 1250 posts

Vacancy : सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के लिए बंपर भर्ती, 1250 पदों पर फिर मिलेगा सेवा का मौका

Sat, 25 Apr 2026 04:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Apr 2026 04:46 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल ने सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए सौगात दी है। एनसीआर प्रयागराज मंडल के कार्मिक विभाग ने मंडल में रिक्त पड़े 1250 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
Bumper recruitment for retired railway personnel, opportunity to serve again on 1250 posts
रेलवे में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की फिर होगी भर्ती। - फोटो : एआई।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल ने सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए सौगात दी है। एनसीआर प्रयागराज मंडल के कार्मिक विभाग ने मंडल में रिक्त पड़े 1250 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर पूर्व कर्मचारियों को मासिक पारिश्रमिक के आधार पर प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों और कार्यालयों में पुनर्नियोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे के इस फैसले से उन अनुभवी कर्मियों को बड़ी राहत मिली है जो रिटायरमेंट के बाद भी अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं। प्रशासन का मानना है कि अनुभवी कर्मियों के वापस आने से परिचालन और रखरखाव के कार्यों में दक्षता बढ़ेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे ज्यादा पद परिचालन विभाग के लिए निकाले गए हैं। जहां स्टेशन मास्टर, शंटिंग मास्टर और पॉइंट्समैन जैसे कुल 599 पदों पर नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त इंजीनियरिंग विभाग में 350, मैकेनिकल में 105, एसएंडटी (संकेत एवं दूरसंचार) में 86 और बिजली विभाग के विभिन्न अनुभागों में 110 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। ये नियुक्तियां लेवल-1 से लेकर लेवल-7 तक के विभिन्न श्रेणियों में की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जून तक कर सकेंगे आवेदन

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 है। इच्छुक सेवानिवृत्त कर्मचारी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन ईजी-2 अनुभाग, आरडी अनुभाग के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक) कार्यालय, प्रयागराज को भेज सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

65 वर्ष तक की आयु के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा मौका

- इस भर्ती प्रक्रिया में 65 वर्ष तक की आयु के सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मौका मिलेगा। यह नियुक्ति शुरुआती दौर में एक वर्ष के लिए होगी। संतोषजनक कार्य के आधार पर अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक सेवा बढ़ाई जा सकती है। खास बात यह है कि पे-लेवल 1 से 9 तक के उन कर्मचारियों को वरीयता दी जाएगी जो उसी कैडर या उससे उच्च वेतन स्तर से सेवानिवृत्त हुए हैं।

इन पदों पर होगी नियुक्ति
परिचालन विभाग :


स्टेशन मास्टर - 52, गुड्स ट्रेन मैनेजर - 158, शंटिंग मास्टर1 - 30, शंटिंग मास्टर2 - 19, प्वाइंटसमैन - 340

संकेत एवं दूरसंचार विभाग :

एसएसई सिग्नल - 06, तकनीशियन1-सिग्नल - 10, तकनीशियन 2- सिग्नल- 10, असिस्टेंट एसएंडटी - 60

मैकेनिकल विभाग :

एसएसई-मैकेनिकल - 07, जेई मैकेनिकल- 34, तकनीशियन मैकेनिकल- 04, हेल्पर मैकेनिकल - 60

इंजीनियरिंग विभाग :

एसएसई-पीवे - 15, जेई-पीवे - 15, एसएसई-वर्क्स -05, जेई-वर्क्स - 10, ट्रैक मेंटेनर - 250, असिस्टेंट वर्क्स - 55

इलेक्ट्रिक विभाग :

एसएसई-टीआरडी - 05, सीनियर तकनीशियन- 01, असिस्टेंट टीआरडी - 55, हेल्पर - 22, सीनियर तकनीशियन-सामान्य 08, तकनीशियन-सामान्य - 19

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed