फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bumper crowd in train

ट्रेनों में उमड़ी भीड़, पायदान पर लटक कर गए यात्री

Mon, 28 Mar 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
bumper crowd in train
होली की छुट्टी के बाद रविवार को इलाहाबाद जंक्शन पर रेल यात्रियों की खासी भीड़ जुटी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
होली मनाने के बाद काम पर लौटने वालों की भीड़ के चलते रविवार को ट्रेनों में सीजन की सर्वाधिक भीड़ उमड़ी। इलाहाबाद से विभिन्न रूटों की तरफ जाने वाली ट्रेनें आज यात्रियों से ठसाठस रहीं। अधिकांश ट्रेनों में नो रूम की स्थिति रही। इलाहाबाद से दिल्ली के लिए चली होली स्पेशल में भी आज स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 250 के पार रही। शाम को भीड़ का आलम ये रहा कि तमाम ट्रेनों के पायदान पर यात्री लटकते हुए अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


होली बाद पड़े पहले रविवार को ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाया गया था और ऐसा हुआ भी। इलाहाबाद से विभिन्न स्थानों की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें काफी पहले ही ठसाठस हो गईं। दिल्ली के लिए प्रयागराज, रीवा, पुरुषोत्तम, ब्रह्मपुत्र मेल, कालका आदि ट्रेनों के स्लीपर में जहां नो रूम रहा, वहीं इन ट्रेनों के थर्ड एवं सेकंड एसी में भी लंबी प्रतीक्षा सूची रही। कमोवेश यही स्थिति दिल्ली के लिए इलाहाबाद से जाने वाली 04117 होली स्पेशल की भी रही। इसके स्लीपर में प्रतीक्षा सूची 296 एवं थर्ड एसी में 100 के आसपास रही। मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस के स्लीपर में आज नो रूम रहा। संगम में भी आज लंबी प्रतीक्षा सूची रही। इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस के स्लीपर में 260 एवं थर्ड एसी में 207 तक प्रतीक्षा सूची पहुंचने से रेल अफसर भी हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन


शाम को फैजाबाद जाने वाली सरयू, गोरखपुर जाने वाली चौरीचौरा भी यात्रियों से भर गईं। इसके पूर्व इलाहाबाद से दिल्ली, मेरठ, जयपुर, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वीआईपी कोटा पाने वालों की लंबी सिफारिश रही। एनसीआर मुख्यालय के वाणिज्य विभाग में तमाम लोग वीआईपी कोटे की अर्जी लेकर पहुंच गए। भीड़ बढ़ती देख वहां अंदर से दरवाजा एवं खिड़की रेलकर्मियों ने बंद कर लिए। रेलवे अफसर भी परेशान रहे कि वीआईपी कोटा किसे दे, किसे न दें। शाम को संगम, नौचंदी के जनरल एवं स्लीपर कोच में ऐसी भीड़ उमड़ी कि उसके तमाम कोचों के पायदान में लटकते हुए यात्री गए। शाम को प्रयागराज एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठने के लिए काफी पहले ही प्लेटफार्म पर यात्रियों की लंबी लाइन लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed