फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bullion traders said arrest

सराफा कारोबारियों ने दी गिरफ्तारी

Sun, 03 Apr 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 03 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders said arrest
सराफा कारोबार‌ियों ने ‌दी ग‌िरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा दुकानें शनिवार को लगातार 32वें दिन भी बंद रहीं। इस बीच सराफा व्यापार मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने कोतवाली में एसपी सिटी के सामने गिरफ्तारी दी। इस दौरान केंद्र सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया गया। उधर, प्रयाग व्यापार मंडल भी सराफा व्यापारियों के समर्थन में आ गया है। व्यापार मंडल की ओर से चार अप्रैल को काला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान काला झंडा लेकर जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन


कोतवाली में गिरफ्तारी के दौरान अध्यक्ष कुलदीप सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं वित्तमंत्री की हठधर्मिता के कारण सराफा कारोबार लगातार कमजोर हो रहा है, जबकि इंडिया स्टार्ट अप के तहत कारोबार को और सुविधाएं दी जानी चाहिए। गिरफ्तारी के दौरान व्यापारियों ने एसपी सिटी को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें महामंत्री संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, विशाल वर्मा, रविंद्र वर्मा, विनय मिश्रा, विकास वर्मा, राम मोहन शर्मा, लाली सरदार, पप्पन वर्मा, रामबाबू वर्मा आदि शामिल थे। 

विज्ञापन


प्रयाग व्यापार मंडल की चड्ढा ज्वैलर्स में हुई बैठक में अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि केंद्र सरकार सराफा कारोबारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में चार अप्रैल को काला दिवस मनाया जाएगा। महामंत्री सुहैल अहमद ने बताया कि सभी संगठन के लोग घंटाघर चौराहा पर एकत्र होकर काला दिवस पर जुलूस निकालेंगे। जिलाध्यक्ष मोहम्मद कादिर ने बताया कि शाम पांच बजे जुलूस लोकनाथ, सुलाकी, मानसरोवर चौराहा, अंजना सिनेमा होकर घंटाघर पहुंचकर समाप्त होगा। बैठक में महमूद अहमद, सुशील खरबंदा, रणवीर सिंह, अखिलेश सिंह, सतीश कुशवाहा, अशोक गुप्ता आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed