फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bullies broke the house under construction on leased land, threatened

Prayagraj News: पट्टे की जमीन पर निर्माणाधीन मकान को दबंगों ने तोड़ा, धमकी

Sun, 04 Aug 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 04 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Bullies broke the house under construction on leased land, threatened
नवाबगंज। आजितपुर गांव में पट्टे की जमीन पर हुए निर्माणाधीन मकान को दबंगों ने तोड़ डाला। पीड़ित महिलाओं ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया तो गाली गलौज देते हुए मारपीट की गई। पीड़ित मनसा देवी महिलाओं के साथ नवाबगंज थाने पहुंचीं और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि एसडीएम सोरांव के अनुमोदन पर आवास बनाने के लिए पट्टा दिया गया था। जिस पर वह लोग मकान बना रहे थे। जबकि पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर राजस्व विभाग व पुलिस अधिकारी एक सप्ताह पहले मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने इसे गिरा दिया। जब पट्टा धारकों ने विरोध किया तो जान से मारने और उन्हें फर्जी मुकदमे में भी फंसाने की धमकी दी गई। कोतवाल नवाबगंज धर्मेंद्र कुमार दुबे ने बताया मामला संज्ञान में है। पट्टे की जमीन पर कुछ लोग मकान बनने से रोक रहे हैं। इन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed