फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bulldozers run on illegal plotting and construction in Kathula Gauspur, seven illegal constructions sealed

Prayagraj : कटहुला गौसपुर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर चला बुलडोजर, सात अवैध निर्माण किए गए सील

Sat, 29 Mar 2025 04:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 04:38 PM IST
सार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से शुक्रवार को अभियान चलाकर बमरौली एयरपोर्ट के पास कटहुला गौसपुर में अवैध प्लाटिंग व निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। तीन अलग-अलग स्थानों पर 45 बीघे में अवैध प्लाटिंग की गई थी।

विज्ञापन
Bulldozers run on illegal plotting and construction in Kathula Gauspur, seven illegal constructions sealed
अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से शुक्रवार को अभियान चलाकर बमरौली एयरपोर्ट के पास कटहुला गौसपुर में अवैध प्लाटिंग व निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। तीन अलग-अलग स्थानों पर 45 बीघे में अवैध प्लाटिंग की गई थी। प्राधिकरण ने सात अवैध निर्माण भी सील किए।

विज्ञापन


अतुल द्विवेदी, रामजी द्विवेदी और शिवम द्विवेदी ने बजहा व कटहुला में 20 बीघे में अवैध प्लाटिंग की थी। इसी तरह से कटहुला में ही महेंद्र सिंह, मैदान सिंह व विकास साहू ने 10 व जेपी दुबे और हनुमान महाजन ने 15 बीघे में अवैध प्लाटिंग की थी। कई लोगों ने इस पर निर्माण भी करा लिया था। निगम की टीम ने सभी निर्माण ध्वस्त करा दिए हैं।
विज्ञापन


फाफामऊ में शशि प्रकाश, गोहरी में यानेश्वर सिंह, गद्दोपुर में गोपाल मौर्य, नवाबगंज में कमलेश नारायण पांडेय, फाफामऊ में शिव राम, पड़िला में धीरज यादव व बहलमपुर फाफामऊ में विमलेश की ओर से बिना अनुमति निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने काम रुकवाने के साथ निर्माण को सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed