{"_id":"61703f12961e721f4b12bb9b","slug":"bulldozers-run-on-illegal-occupations-in-azad-park-many-illegal-constructions-including-22-houses-demolished","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : आजाद पार्क में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 22 आवासों सहित कई अवैध निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : आजाद पार्क में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 22 आवासों सहित कई अवैध निर्माण ध्वस्त
Wed, 20 Oct 2021 11:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : चंद्रशेखर आजाद पार्क में अवैध निर्माण ढहाता पीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रशेखर आजाद पार्क में बुधवार को फिर बुलडोजर गरजा। प्रशासनिक अफसरों और फोर्स की मौजूदगी में 22 आवासों के अलावा कई अन्य अवैध निर्माण भी ध्वस्त किए गए। इस वजह से वहां दिन भर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
पार्क में बने अवैध निर्माण के खिलाफ सात अक्तूबर को भी अभियान चला था। उस दौरान धार्मिक स्थल समेत कई अन्य निर्माण गिराए गए थे। इस कार्रवाई के बाद भी कई जगह अवैध कब्जे बरकरार रहे। सोमवार को प्रशासन और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अफसरों ने निरीक्षण किया था। साथ ही अवैध निर्माण कराने वालों को नोटिस दिया गया था। इसी क्रम में बुधवार को पीडीए की टीम जेसीबी के साथ आजाद पार्क पहुंची और विभिन्न संस्थानों के 22 कर्मचारियों द्वारा कराए गए सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : चंद्रशेखर आजाद पार्क में अवैध निर्माण ढहाता पीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : प्रयागराज
प्रयाग संगीत समिति के सात, संग्रहालय के पांच, गंगानाथ झा संस्कृत संस्थान के दो, हिंदुस्तानी एकेडमी के दो, लेडीज क्लब के तीन अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया। इसके अलावा मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के पास बने टिकट घर को भी गिरा दिया गया। कई अन्य निर्माण भी गिराए गए। कार्रवाई के दौरान एसीएम प्रथम एवं द्वितीय, पीडीए के अफसर, सीओ, उद्यान अधीक्षक समेत अनेक अफसर फोर्स के साथ मौजूद रहे।
किराए पर दे दिया था कमरा
लेडीज क्लब के एक कर्मचारी ने अवैध निर्माण कराने के साथ एक कमरा किराए पर भी दे दिया था। वहां दो नए निर्माण भी कराए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान ये तीनों निर्माण ढहा दिए गए।
किराए पर दे दिया था कमरा
लेडीज क्लब के एक कर्मचारी ने अवैध निर्माण कराने के साथ एक कमरा किराए पर भी दे दिया था। वहां दो नए निर्माण भी कराए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान ये तीनों निर्माण ढहा दिए गए।