फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के करोड़ों के मकान पर चला बुलडोजर, पीडीए ने किया जमींदोज

Fri, 06 Nov 2020 03:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Nov 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer on Gyanpur MLA Vijay Mishra's house worth crores, PDA lands
prayagraj news : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का बंगला ढहाता प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

कई दिनों की जद्दोजहद के बाद आखिरकार ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई हो ही गई। प्रयागराज विकास प्राधिकरण(पीडीए) ने अल्लापुर स्थित उसके आलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर जमीदोंज करवा दिया। अफसरों ने बताया कि करोड़ों रुपये कीमत का यह मकान बिना मानचित्र पास कराए बना था और इसीलिए इस पर कार्रवाई की गई।

Bulldozer on Gyanpur MLA Vijay Mishra's house worth crores, PDA lands
prayagraj news : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का बंगला ढहाता प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

जार्जटाउन में अल्लापुर डॉट पुल के पास विजय मिश्रा का करोड़ों रुपये का तीन मंजिला आवासीय भवन है। शाम पांच बजे केकरीब पीडीए की टीम भारी फोर्स संग यहां पहुंच गई। देखते ही देखते चारों ओर फोर्स का घेरा बनाकर मकान की ओर आने वाले रास्तों पर आवागमन निषिद्ध किया गया। इसकेबाद तीन बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई गई।

Bulldozer on Gyanpur MLA Vijay Mishra's house worth crores, PDA lands
prayagraj news : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का बंगला ढहाता प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

सबसे पहले मकान केअगले हिस्से को तोड़ा गया और फिर ऊपरी मंजिल को ढहाए जाने की कार्रवाई शुरू हुई। शाम पांच बजे शुरू कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चली जिसमें मकान को ध्वस्त करा दिया गया। पीडीए केजोनल अफसर सत शुक्ला ने बताया कि मकान का निर्माण अवैध तरीके से कराया गया था। इसका मानचित्र नहीं पास कराया गया था। जिसके संबंध में पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन भवनस्वामी ने अवैध हिस्से को नहीं ढहाया। इसी क्रम  में ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया गया था और इसी क्रम में बृहस्पतिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulldozer on Gyanpur MLA Vijay Mishra's house worth crores, PDA lands
prayagraj news : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का बंगला ढहाता प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

500 वर्ग मीटर भूमि में बनी थी तीन मंजिला कोठी

पीडीए अफसरों ने बताया कि अल्लापुर में रेलवे लाइन के पास स्थित विजय मिश्रा की इस आलीशान कोठी का निर्माण लगभग 500 वर्ग मीटर भूमि में कराया गया था। तीन तल के इस मकान के भीतर दो दर्जन से ज्यादा कमरे बने हुए थे। अपनी आकर्षक बनावट की वजह से भी बाहुबली का यह मकान चर्चा का विषय बना रहता था। अफसरों ने बताया कि वर्तमान सर्किल रेट केहिसाब से बात करें तो भूमि की कीमत ही एक करोड़ के आसपास पहुंच जाती है। इसमें लागत जोड़ लें तो कीमत करोड़ों में पहुंच जाती है। उधर जानकारों का कहना है कि बाजारू कीमत इसकी कई गुना ज्यादा होगी।

विज्ञापन
Bulldozer on Gyanpur MLA Vijay Mishra's house worth crores, PDA lands
prayagraj news : ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का बंगला ढहाता प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

अपील खारिज होने के बाद की कार्रवाई

मौके पर पहुंची विजय मिश्र की बेटी व अन्य परिजनों ने कार्रवाई को गलत व नियमविरुद्ध बताया। हालांकि पीडीए अफसरों का दावा है कि कार्रवाई पूरी तरह से वैध है और नियमों का पालन करते हुए की गई। जोनल अफसर सत शुक्ला का कहना है कि ध्वस्तीकरण केसंबंध में आदेश पूर्व में ही जारी किया जा चुका था। जिस पर भवन स्वामिनी रामलली मिश्र की ओर से कमिश्नर के समक्ष अपील की गई थी। जहां बृहस्पतिवार को अपील खारिज कर दी गई। इसकेबाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने यह भी बताया कि ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ पूर्व में न्यायालय में भी रिट दाखिल की गई थी जिसे खारिज कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed