फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bulldozer fired on construction done on disputed land of BSP candidate, candidate in Phulpur by-election.

Prayagraj : बसपा प्रत्याशी के ढाबे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, फूलपुर उप चुनाव में थे उम्मीदवार

Mon, 30 Dec 2024 06:29 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी (सरायइनायत) प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी (सरायइनायत) प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Dec 2024 06:29 PM IST
सार

सोमवार को दोपहर पीडब्ल्यूडी एवं राजस्व कर्मी सरायइनायत पुलिस के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और उक्त भूखंड पर बने ढाबे को गिरा दिया। जितेंद्र सिंह ने आरोप है कि उन्हें उप चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की सजा मिल रही है, जबकि उसी नंबर की भूमि में एक माफिया के रिश्तेदार का भी कब्जा है जिस पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Bulldozer fired on construction done on disputed land of BSP candidate, candidate in Phulpur by-election.
बसपा प्रत्याशी के ढाबे पर चला बुलडोजर। - फोटो : संवाद।

विस्तार

फूलपुर तहसील के हनुमानगंज में जीटी रोड के पास स्थित पट्टीघीना उर्फ लालापुर में एक जमीन के टुकड़े पर हुए निर्माण पर सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया। बसपा प्रत्याशी ने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया है। क्षेत्र के पट्टीघीना उर्फ लालापुर में भूमि संख्या 413 रकबा 7 बीघा दो विस्वा राजस्व अभिलेखों में पीडब्ल्यूडी तथा नान जेडए के खाते में दर्ज है। इस जमीन के कुछ भाग पर फूलपुर विधान सभा उप चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे जितेंद्र कुमार सिंह और उनके परिवार का कब्जा है और उसपर ढाबा बना है।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर पीडब्ल्यूडी एवं राजस्व कर्मी  सरायइनायत पुलिस के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और उक्त भूखंड पर बने ढाबे को गिरा दिया। जितेंद्र सिंह ने आरोप है कि उन्हें उप चुनाव लड़ने की सजा मिल रही है जबकि उसी नंबर की भूमि में एक माफिया के रिश्तेदार का भी कब्जा है जिसपर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस संबंध में एसडीएम फूलपुर दिग्विजय सिंह का कहना है कि कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed