फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bull strike on biker, one killed

सांड़ ने हमला कर बाइक सवार को मार डाला, एक गंभीर

Sun, 05 Jul 2020 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
bull strike on biker, one killed
मीरगंज। साले के साथ बाइक से ससुराल जा रहे युवक पर शुक्रवार देर रात धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर खूंखार सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साला गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मीरगंज क्षेत्र के गांव नगरिया कल्यानपुर निवासी मुरारी लाल कश्यप की ससुराल गांव बसई में है। शुक्रवार देर शाम मुरारी लाल अपने साले दुर्गा प्रसाद के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर गांव आनंदपुर के पास सड़क पर एक सांड़ खड़ा था, जिसे देख उन्होंने बाइक धीमी कर दी। जैसे ही बाइक सांड़ के करीब पहुंची उसने हमला कर दिया। दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद सांड़ ने दोनों को सींगों में उठाकर पटकना शुरू कर दिया, जिससे मुरारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने सांड़ को भगाकर दुर्गा प्रसाद को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

चार दिन में दो सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम
मुरारी लाल के बड़े भाई राजू की भी चार दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी। वह दिल्ली में मजदूरी करते थे। अभी उनकी चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि मुरारी की मौत से पूरे परिवार को गहरा आघात लगा। चार दिन के अंदर दो सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed