बीटीसी-2013,2014, 2015 चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम घोषित
प्रयागराज। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बीटीसी प्रशिक्षण-2013 चतुर्थ सेमेस्टर, बीटीसी प्रशिक्षण-2013 चतुर्थ सेमेस्टर आंशिक, सेवारत उर्दू बीटीसी दो वर्षीय कोर्स, मृतक आश्रित बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर आंशिक, बीटीसी प्रशिक्षण-2014 चतुर्थ सेमेस्टर, बीटीसी प्रशिक्षण 2014 आंशिक, बीटीसी प्रशिक्षण-2015 चतुर्थ सेमेस्टर, बीटीसी प्रशिक्षण-2015 चतुर्थ सेमेस्टर आंशिक का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम घोषित किए जाने के साथ सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि परिणाम घोषित होने के बाद अर्ह अभ्यर्थी 14 अगस्त से 17 अगस्त के बीच होने वाली बीटीसी द्वितीय सेमेस्टर के ऑनलाइन आवेदन आठ एवं नौ अगस्त को भर सकते हैं।