{"_id":"680e1953d17a7359e0001b26","slug":"bsp-workers-protested-against-tampering-with-ambedkar-s-statue-demanded-to-replace-the-statue-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में बसपाइयों ने किया प्रदर्शन, मूर्ति बदलने की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में बसपाइयों ने किया प्रदर्शन, मूर्ति बदलने की मां
Sun, 27 Apr 2025 05:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 27 Apr 2025 05:17 PM IST
सार
हाईकोर्ट के पास भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ किसी शरारती तत्व ने छेड़छाड़ की। इसके खिलाफ रविवार को बसपा ने अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। मूर्ति को तत्काल बदलवाने और यहां पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट के पास भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ किसी शरारती तत्व ने छेड़छाड़ की। इसके खिलाफ रविवार को बसपा ने अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। मूर्ति को तत्काल बदलवाने और यहां पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की मांग की। कहा कि मूर्ति से छेड़छाड़ साजिश के तहत की गई है। इसकी जांच होनी चाहिए।
सिविल लाइंस में हाईकोर्ट के पास स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा शनिवार शाम क्षतिग्रस्त मिली थी। जानकारी पर अधिवक्ता पहुंच गए और फिर हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही एक मानसिक दिव्यांग को हिरासत में लिया है।
हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें शाम करीब पांच बजे जानकारी मिली कि कुछ अराजक तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी है। वहां पहुंचकर उन्होंने जानकारी दी तो सिविल लाइंस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में देखा गया कि प्रतिमा पर टोपी, काला कपड़ा व फटा स्वेटर पहनाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में ये सब चीजें हटाई गईं। प्रतिमा के मुख व आंख में कोई पदार्थ चिपकाया गया था, जिसे हटाने पर दोनों हिस्से क्षतिग्रस्त मिले।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर रविवार को बसपा नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में बसपा के कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन