फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSP general secretary Satish Mishra said, Brahmin society will uproot BJP: Satish

बसपा महासचिव सतीश मिश्रा बोले, भाजपा को उखाड़ फेंकेगा ब्राह्मण समाज

Tue, 27 Jul 2021 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 27 Jul 2021 12:09 AM IST
सार

  • बसपा ने फूंका चुनावी बिगुल, भाजपा-सपा पर जड़े ब्राह्मणों को ठगने का आरोप
  • राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहा, श्रीराम के नाम पर भाजपा कर रही ठेकेदारी
  • सैदाबाद में जुटी भीड़, बसपाई बोले, प्रदेश में रामराज नहीं जंगलराज

विज्ञापन
BSP general secretary Satish Mishra said, Brahmin society will uproot BJP: Satish
prayagraj news : सैदाबाद में आयोजत बसपा सम्मेलन में बोलते महासचिव सतीशचंद्र मिश्र। - फोटो : prayagraj

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के माध्यम से संगमनगरी से चुनावी आगाज किया। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भाजपा और सपा पर हमलावर की मुद्रा में रहे। कहा, दोनों दलों ने ब्राह्मणों को ठगने का काम किया है। भाजपा श्रीराम के नाम पर ठेकेदारी कर रही है। रामलला के मंदिर निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये बटोरे गए। जिसका मंदिर निर्माण में कम चुनावी खर्च में प्रयोग ज्यादा किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में ब्राह्मणों को रिझाते हुए उन्होंने कहाकि भाजपा ने राम मंदिर निर्माण कराना ही नहीं चाहती। इच्छाशक्ति होती तो मंदिर बन गया होता। भाजपा को राम लला के नाम पर चुनावी नैया पार करनी है, इसलिए दान और चंदा एकत्र किया जा रहा है। अब जागरूक ब्राह्मण इन रुपयों का हिसाब मांग रहा है तो भाजपा नेताओं को मिर्ची लग रही है। मंदिर के लिए जमीन की खरीद में रुपयों का बंदरबांट का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन


बसपा नेता सतीश मिश्रा ने भाजपा पर हमलावर रुख कायम रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि वह ब्राह्मण समाज के प्रति अपने मन में खटास रखते हैं। उनकी सोच ब्राह्मणों के उत्पीड़न से आगे जाती है। ब्राह्मणों को पकड़ों, एनकाउंटर करो, जो किसी तरह बच जाएं उन्हें जेल भेज में ऐसी धाराओं में बंद कर दो कि जमानत के लाले पड़ जाएं। वह सूबे में रामराज की बात करते हैं, लेकिन वास्तविकता जंगलराज जैसी है। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के दौरान मंच पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी, राहुल मिश्र, भूपेंद्र तिवारी समेत कई ब्राह्मण चेहरे मौजूद रहे। संचालन बसपा जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपाइयों ने भी दिखाया दमखम
बसपा के सम्मेलन में पूर्व विधायक राजबलि जैसल, संतोष हेला, मनोज पासी, मूल चंद्र गौड़, प्रमोद पासी, ज्ञान सिंह पटेल, चांद मोहम्मद चंदू, राजकमल, घनश्याम पटेल, अखिलेश गौतम, अहमद अंसारी, राजकुमार गौतम के साथ अन्य पदाधिकारी, बसपा नेता मौजूद रहे।

ब्राह्मण एकता की गणित बताई, बोले एक हों तो सत्ता में होंगे सर्वोपरि
बसपा महासचिव ने ब्राह्मण समाज को सत्ता की धुरी बताते हुए चुनावी और वोटों की गणित बताई। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहा कि ब्राह्मण एक हो जाएं तो बिना उनके कोई पार्टी सरकार ही नहीं बना सकती। सतीश मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब तीन करोड़ ब्राह्मण हैं। तेरह प्रतिशत ब्राह्मणों के साथ 26 प्रतिशत दलित आपके साथ हैं। दोनों एक होंगे तो आत्म सम्मान सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ब्राह्मणों के खिलाफ आतंक फैलाने वालों को उखाड़ फेंके। मुंह में राम और बगल में छुरी रखने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने की रणनीति पर काम करना है।
 
प्रदेश में महिला उत्पीड़न बढ़ा, हर घंटे में एक दुष्कर्म
बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपाइयों के गुंडाराज से जंगलराज कायम हो गया है। महिला उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि से हर तरह खौफ है। हर एक घंटे में दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। ब्राह्मण समाज की महिलाओं को भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने खुशी दुबे मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि खुशी की जमानत न हो इसके लिए उन पर साथ बंद महिलाओं के धमकाने के आरोप लगाए गए। 

सपा निशाने पर, अखिलेश के ब्राह्मण प्रेम को  बताय छलावा
बहुजन हिताय की बात कर रहे बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के ब्राह्मण प्रेम को छलावा बताया। उन्होंने कहा कि हम ब्राह्मणों को याद दिला दें कि सपा शासन काल में ही कन्नौज में नीरज मिश्र का सिर काटकर लखनऊ मंगाया गया था। ब्राह्मण समाज लूटखसोट करने वाले सपा का साथ कभी नहीं देंगे। सपा के पास जो भी ब्राह्मण नेता है, उन्हें सजावटी बनाकर रखा गया है। इसके कई उदाहरण हैं। ब्राह्मण सवाल करते हैं तो अखिलेश के बोल नहीं फूटते हैं।

BSP general secretary Satish Mishra said, Brahmin society will uproot BJP: Satish
satish chandra mishra - फोटो : ANI

बसपा महासचिव सतीश मिश्र ने बड़े हनुमान के दरबार में लगाई हाजिरी

मिशन-2022 के तहत सैदाबाद में प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेने आए बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने सोमवार को संगम स्थित बड़े हनुमानजी के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने सविधि मंत्रोच्चार के साथ बड़े हनुमान की पूजा, आरती की। फिर, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से भी उन्होंने आशीर्वाद लिया।

बसपा महासचिव समर्थकों के साथ बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां उनके पहुंचने के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि उनके साथ बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां पुजारयों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इसके बाद बसपा महासचिव ने बड़े हनुमान की आरती उतारी। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने उन्हें माला और प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed