फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   brutually beaten a man for not giving extortion, leg broken.

गुंडा टैक्स न देने पर बुरी तरह पीटा, तोड़ दिया पैर

Mon, 06 May 2019 01:11 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
brutually beaten a man for not giving extortion, leg broken.
crime news - फोटो : Social Media

धूमनगंज के मुंडेरा सब्जी मंडी में गुंडा टैक्स न देने पर एक सब्जी कारोबारी को बदमाश ने बुरी तरह पीटा। दुकान में बंद कर उसे लाठियों से इतना पीटा कि उसका पैर टूट गया। साथ ही गर्दन व सिर में भी गंभीर चोट आई। गंभीर हालत में उसे बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर परिजन पांच दिन से थाने का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।

विज्ञापन


शाहगंज सब्जी मंडी निवासी जुनैद अहमद नवीन सब्जीमंडी मुंडेरा में सब्जी का कारोबार करता है। आरोप है कि नीमसराय निवासी का बदमाश दुकानदारोें से गुंडा टैक्स वसूलता है। एक मई की दोपहर में उसने दुकान पर पहुंचकर रुपये मांगे। इससे पहले भी कई बार वह रुपये मांग चुका था। इंकार पर बदमाश अपने एक अन्य साथी संग मिलकर जुनैद को दुकान में बंद कर लिया और फिर लाठी-डंडों से इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। बेतहाशा पिटाई से उसके पैर की हड्डी टूट र्गई, साथ ही सिर व गर्दन में गंभीर चोट आई। जानकारी पर घरवाले पहुंचे तो बदमाश धमकाते हुए भाग निकला। घरवाले घायल जुनैद को बेली अस्पताल ले आए जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। उसका इलाज अब भी चल रहा है।
विज्ञापन


उधर परिजनेां का आरोप हैकि थाने व चौकी के चक्कर काटते-काटते पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। आरोप यह भी है कि रविवार दोपहर फिर वह शिकायत लेकर चौकी पहुंचे तो वहां आरोपी बदमाश बैठा मिला। जहां उसने दरोगा के सामने ही धमकी भी दी। फिलहाल पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत आईजी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों से की है। इस मामले में धूमनगंज पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed