फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother reached CO office, said sister was murdered, police engaged in investigation

Murder Case : सीओ दफ्तर पहुंचे भाई, बोले- बहन की हत्या हुई, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 18 Sep 2022 03:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 03:18 AM IST
सार

शनिवार को मृतका के भाई एयरफोर्स कर्मी त्रिलोकीनाथ शर्मा और मुकेश शर्मा ने सिविल लाइंस सीओ दफ्तर पहुंचकर बहन की हत्या की आशंका जताई। कहा कि उनकी बहन पिछले 18 साल से वहां रह रही थी।

विज्ञापन
Brother reached CO office, said sister was murdered, police engaged in investigation
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

पूरामुफ्ती में 10 दिन पहले रेलवे ट्रैक के बगल में मृत मिलीं संगीता शर्मा के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने शनिवार को सीओ सिविल लाइंस को शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।  बम्हरौली के झपिया में रहने वाली संगीता (40) पत्नी विजय शर्मा सात सितंबर को घर से कुछ दूर पर स्थित रेलवे ट्रैक के बगल मृत पड़ी मिली थी। वह मूल रूप से छपरा, बिहार की रहने वाली थी और उनकी शादी 2002 में हुई थी। मौका मुआयना के बाद पुलिस का मानना था कि ट्रेन की टक्कर से उनकी मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। 

विज्ञापन



शनिवार को मृतका के भाई एयरफोर्स कर्मी त्रिलोकीनाथ शर्मा और मुकेश शर्मा ने सिविल लाइंस सीओ दफ्तर पहुंचकर बहन की हत्या की आशंका जताई। कहा कि उनकी बहन पिछले 18 साल से वहां रह रही थी। दिन में 11 से 12 बजे के बीच की घटना बताई गई। उन्हें शक है कि उसकी हत्या कर इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए शव रेलवे ट्रैक के बगल फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि सीओ ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन



उधर, इस मामले में पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटनास्थल बम्हरौली एयरफोर्स स्टेशन के गेट नंबर 15 के ठीक सामने है। वहां मौजूद गार्ड के अलावा स्टेशन मास्टर ने भी पुलिस को फोन से सूचित किया था कि एक महिला की ट्रेन के इंजन की टक्कर से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट की वजह से मौत होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed