फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother-in-law knocked on the door of the High Court to get death sentence in the case of rape and murder

UP : मासूम साली की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में फांसी की सजा पाएं जीजा ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Sat, 22 Jun 2024 06:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 06:27 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का रिकार्ड तलब करने के बाद पीड़ित परिवार का पक्ष रखने के लिए की न्याय मित्र की नियुक्ति करने का आदेश दिया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अरविंद कुमार सांगवान और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की अदालत कर रही है।

विज्ञापन
Brother-in-law knocked on the door of the High Court to get death sentence in the case of rape and murder
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मासूम साली की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में फांसी की सजा पाएं जीजा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। औरैया जिले के इस चर्चित ममाले में ट्रायल कोर्ट ने दोषी को 9 माह 22 दिन में फांसी और पांच लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का रिकार्ड तलब करने के बाद पीड़ित परिवार का पक्ष रखने के लिए की न्याय मित्र की नियुक्ति करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अरविंद कुमार सांगवान और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की अदालत कर रही है। मामला औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र का है। तैयापुर गांव निवासी रोहित की शादी फिरोजाबाद के रसूलपुर गांव में हुई थी। उसकी 10 वर्षीय साली बहनोई रोहित के घर आई थी। 29 मई 2023 को रोहित की बहन की शादी थी।

विज्ञापन


विदाई के बाद 30 मई की रात रोहित ने अपने कमरे में सो रही मासूम साली संग दुष्कर्म करने के बाद गला दबा कर हत्या कर दी थी। पीड़िता के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और पोस्ट मार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने रोहित के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट के आधार पर आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ माह 22 दिन चले ट्रायल के दौरान आरोपी की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ बयान दर्ज कराया। इसके आधार पर जिला अदालत के विशेष न्यायाधीश ने रोहित को मासूम से दुष्कर्म और हत्या का दोषी ठहराते हुए फांसी और पांच लाख रूपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ दोषी जीजा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 19 जुलाई की तारीख नियत की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed