फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother-in-law and wife arrested in connection with man's death; brother had lodged the complaint.

Prayagraj : युवक की मौत मामले में साला व पत्नी गिरफ्तार, भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

Sun, 05 Jul 2026 02:46 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Jul 2026 02:46 PM IST
सार

बनपुरवा सरांयपीथा गांव में 11 जून को सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिले युवक संतोष कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने साले और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Brother-in-law and wife arrested in connection with man's death; brother had lodged the complaint.
हंडिया पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद।

विस्तार

बनपुरवा सरांयपीथा गांव में 11 जून को सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिले युवक संतोष कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने साले और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। मृतक के भाई सुशील कुमार ने भाभी गौरी व साले लल्लन कुमार समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


सराय ममरेज थाना क्षेत्र के सेवना गांव निवासी ननकूराम की बेटी गौरी की शादी सात जून को संतोष कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि 10 जून की शाम को लल्लन आधा दर्जन सहयोगियों के साथ उनके घर पहुंचा। दूसरे दिन सुबह संतोष का शव पेड़ से लटका मिला था। पुलिस ने आरोपी लल्लन व गौरी को शुक्रवार को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन


छावनी में तब्दील रहा बनपुरवा सरांयपीथा गांव

हंडिया। थाना क्षेत्र के बनपुरवा सरांयपीथा गांव में 22 दिन में दो सगे भाइयों की मौत के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। वह न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं, गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जून की सुबह संतोष कुमार का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। शुक्रवार को बड़े भाई सुशील कुमार का भी शव संदिग्ध परिस्थितियों में भूसे के कमरे में मिला। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन बेसुध हो गए। दोनों भाइयों की मौत के बाद से ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हैं। पुलिस ने धनूपुर बाजार से बनपुरवा सरांयपीथा गांव तक दो किलोमीटर की दूरी में हर जगह जवानों की तैनाती की है। मृतक सुशील का घर और गांव छावनी में तब्दील रहा।

शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में सुशील का शव उसके पैतृक घर बनपुरवा सरांयपीथा लाया गया। शव देख माता लालती देवी व पत्नी ज्ञानवती देवी बिलखते हुए बेसुध हो गईं। इस दोहरी घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed