{"_id":"6949b5516475cbd96a0b1835","slug":"brother-in-law-and-sister-in-law-riding-a-bike-were-seriously-injured-after-being-hit-by-a-tractor-allahabad-news-c-254-1-sald1001-105845-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल
Tue, 23 Dec 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
नई झूंसी ढाल के पास हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर खड़ा ट्रैक्टर और जुटी लोगों की भीड़
थाना क्षेत्र के नई झूंसी ढाल पर सोमवार की दोपहर ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। ढाल पर ट्रैक्टर इस कदर बेकाबू हुआ कि आगे बाइक से जा रहे 24 वर्षीय महेंद्र सोनकर और उसकी 35 वर्षीय भाभी सुमन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला और बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गए।
सूचना पर झूंसी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से महिला को ट्रैक्टर से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। लोग भी भारी संख्या में मौके पर जुटे रहे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के नई झूंसी ढाल पर सोमवार की सुबह तकरीबन 11:00 बजे महेंद्र अपनी भाभी सुमन के साथ बाइक से शहर से झूंसी होते हुए घर जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी महेंद्र सोनकर पुत्र जमुना प्रसाद व सुमन पत्नी उमाकांत सोनकर चन्दौहा ग्रामसभा सहसों के रहने वाले हैं।