फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Broken pipeline , four hundred houses water crisis

पाइप लाइन टूटी, चार सौ घरों में पेयजल संकट

Sun, 29 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 29 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
अल्लापुर स्थित बाघम्बरी गद्दी क्षेत्र में जल निगम की लापरवाही से तकरीबन चार सौ घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया है। यहां जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। शनिवार को गड्ढा खोदने के दौरान उधर से गुजर रही छह इंच की मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार के बाद रविवार को भी पूरा दिन बीत गया लेकिन पाइप की मरम्मत न हुई। काम करा रहा ठेकेदार भी मौके से गायब है।
विज्ञापन


बाघम्बरी गद्दी के कुछ हिस्से में पानी का संकट हैं। इस समस्या का दूर करने के लिए यहां चार इंच की नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। शनिवार को सड़क खोदाई के दौरान दिव्याभा गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास छह इंच की पाइप लाइन टूट गई। इससे आसपास के बड़े हिस्से में आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही सड़क पर जलभराव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। क्षेत्रीय पार्षद विनय मिश्रा ने इसकी जानकारी जल निगम के एक्सईएन को दी।
विज्ञापन


 पार्षद के मुताबिक एक्सईएन ने समस्या के तत्काल समाधान के बजाए सहायक अभियंता से बात करने को कहा। पार्षद ने एई से भी बात की लेकिन दूसरा दिन बीतने के बाद पाइप की मरम्मत नहीं हुई। पार्षद का कहना है कि काम करा रहा ठेकेदार भी मौके से गायब है। चेतावनी दी कि सोमवार को पाइप की मरम्मत न हुई तो जल निगम के एक्सईएन का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed