फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Britain 's coffee table book arrived Mahakumbh

ब्रिटेन पहुंची महाकुंभ की कॉफी टेबल बुक

Mon, 10 Aug 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 10 Aug 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Britain 's coffee table book arrived Mahakumbh
इलाहाबाद। महाकुंभ की अध्यात्मिकता, इसके महत्व और गौरव से पूरी दुनिया वाकिफ है। इसे और करीब से समझा जा सके, इस उद्देश्य से महाकुंभ पर लिखी गई कॉफी टेबल बुक अब विदेशों तक पहुंचाई जा रही है। पिछले दिनों ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित भारत गौरव सम्मान में शामिल होने पहुंचे वर्ल्ड ब्राह्मण ऑर्गनाइजेशन के उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला ने लंदन के मेफियर शहर में कई अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्मिक संगठनों के संचालक स्वामी पूर्णजी महाराज को कॉफी टेबल बुक भेंट की। किताब इलाहाबाद के राकेश शुक्ला ने ही लिखी है।
विज्ञापन


राकेश ने बताया कि 100 वर्ष से अधिक आयु के स्वामी पूर्णजी महाराज सेंचुरी फॉर पीस, पूर्णतीर्थ योग सेंटर, विश्व आध्यात्मिक संस्थान, वर्ल्ड स्प्रिचुअल सोसाइटी सहित कई अंतर्राष्टीय संगठनों के संचालक हैं, जिनका मुख्य केंद्र भारत, जर्मनी, युनाइटेड किंगडम और युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में हैं। राकेश के मुताबिक पुस्तक देखकर स्वामी पूर्णजी महाराज ने इलाहाबाद महाकुंभ से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं और बताया कि जब पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री हुआ करते थे, उस वक्त वह प्रयाग में आयोजित महाकुंभ के दौरान संत हंडिया बाबा से मिलने आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed