व्यवहार में लाएं कर्पूरी ठाकुर के विचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न संगठनों की ओर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की रविवार को जयंती मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी, कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया।
इविवि की निराला आर्ट गैलरी में ‘वर्तमान समय में जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों की प्रासंगिकता’ विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें विशिष्ट अतिथि रवींद्र नंदवंशी ने जननायक के विचारों को व्यवहार में लाने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि समाजवादी चिंतक एवं विचारक एसपी सिंह नंद ने उनके आदर्शों पर चलने एवं उनके विचारों को समाज में प्रसारित करने का संकल्प दिलाया। संयोजक राजनाथ वर्मा, अध्यक्षता ओमकार नाथ शर्मा एवं संचालन प्रमोद शर्मा ने किया। इसमें सतीश शर्मा, साकेत कुमार, विपिन कुमार, अनिल, दिनेश आदि शामिल थे।
अपना दल की ओर से सिविल लाइंस में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव नील रतन पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। प्रदेश मीडिया प्रभारी दिनेश शुक्ला एवं सचिव बिहारी लाल शर्मा ने उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया, जबकि सचिव डॉ.केके सिंह कहा कि उन्होंने सामाजिक न्याय दिलाने का काम किया।
माघ मेला स्थित समाजवादी चिंतन शिविर में आयोजित कर्पूरी जयंती कार्यक्रम में संयोजक अवधेश यादव ने कहा कि डॉ.लोहिया, जयप्रकाश नारायण, आचार्य नरेंद्र देव जैसे महान समाजवादियों के समकालीन कर्पूरी ठाकुर ने समाज के पिछड़ो, वंचितों, कमजोर वर्गों, किसानों, मजदूरों के हितों को लेकर संघर्ष किया। संचालन सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने किया। इसमें समाजसेवी अनंत बहादुर यादव, रामलखन यादव, रवि श्रीवास्तव, पुष्पजीवी, सिद्धार्थ, मंजू यादव, निशा शुक्ला आदि मौजूद थीं।
कपूरी ठाकुर एकता मंच की ओर से वसंत विहार कॉलोनी झूंसी में जयंती मनाई गई। इसमें शासकीय अधिवक्ता विनोद शर्मा, सत्य नारायण, वीके शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, गुलाब चंद्र, सविता शर्मा, राधा शर्मा आदि शामिल थीं। अखिल भारतीय सविता जैन महासभा की ओर से भी सिविल लाइंस में कर्पूरी ठाकुर एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा की जयंती मनाई गई।