फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Breakdown on Kailashpuri feeder, two transformer burns

कैलाशपुरी फीडर पर ब्रेकडाउन, दो ट्रांसफारमर जले

Thu, 02 May 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Breakdown on Kailashpuri feeder, two transformer burns
light in school

तमाम कोशिशों के बाद भी शहर की बिजली आपूर्ति पटरी पर लाने में अभियंताओं के पसीने छूट गए हैं। बुधवार को ओवरलोडिंग के चलते छोटा बाघाड़ा और बम्हरौली में दो जगह ट्रांसफारमरों में आग लग गई। इससे घंटों आपूर्ति ठप रही।

विज्ञापन


रात करीब 10:45 बजे कैलाशपुरी-गोविंदपुर फीडर लाइन पर ब्रेक डाउन होने के बाद लोगों को घरों से बाहर आना पड़ गया। इसी तरह करेली, लूकरगंज, खुल्दाबाद और कल्याणी देवी इलाकों में भी ओवरलोडिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। 
विज्ञापन


छोटा बाघाड़ा में 250 केवी क्षमता के ट्रांसफारमर में सुबह आ लग गई। इससे पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई। इससे किराए के कमरों में रहने वाले प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी मशक्कत के बाद यहां का ट्रांसफारमर बदला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बम्हरौली में भी ओवरलोडिंग के बाद तेल न होने की वजह से ट्रांसफारमर जल गया। एक्सईएन के निर्देश पर शाम को नया ट्रांसफारमर लगाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। देर रात तेलियरगंज के कैलाशपुरी-गोविंदपुर फीडर लाइन पर ब्रेक डाउन होने से कई मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गई। लोगों का कहना है कि वहां पिछले चार दिन से लगातार यह समस्या बनी हुई है।

एक्सईएन मनोज अग्रवाल ने बताया कि फाल्ट की वजहों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही दिक्कत दूर कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed