{"_id":"5c913eecbdec22141d19e15d","slug":"bramble-taken-home-thieves-evacuated-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात लेकर गए घरवाले, चोरों ने खाली किया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात लेकर गए घरवाले, चोरों ने खाली किया घर
Wed, 20 Mar 2019 12:41 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज थाने से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक घर से चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। घरवाले बारात लेकर गए थे और इधर चोर 75 हजार नगदी समेत लाखों का माल ले उड़े। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहगंज थाने से कुछ दूरी पर ही बर्फ वाली गली है। जहां फल व्यवसायी मो. अकरम रहते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात उनके भांजे आरिफ का निकाह था। रात 10 बजे के करीब पूरा परिवार बारात लेकर करेली स्थित गेस्ट हाउस में चला गया।
विज्ञापन
परिवार के कुछ लोग रात 12.30 बजे के करीब घर लौटे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। भीतर जाने पर पता चला कि चोर अंदर के कमरे का ताला तोड़कर आलमारी तक पहुंचे और फिर वहां से कीमती गहने व नगदी उड़ा दी। जानकारी पर अन्य परिजन भी पहुंच गए। सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद लौट गई। भुक्तभोगी व्यापारी ने बताया कि चोर 13 तोला के गहने व 75 हजार नगदी ले गए हैं। सुबह उन्होंने थाने में तहरीर दी। शाहगंज पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन