फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   book fair

रविनंदन को साहित्य शिरोमणि सम्मान-2017

Wed, 08 Feb 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
book fair
other
नालेज हब की ओर से जीजीआईसी ग्राउंड में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में मंगलवार को समीक्षक, कवि रविनंदन सिंह को ‘साहित्य शिरोमणि सम्मान- 2017’ से नवाजा गया। मुख्य अतिथि प्रो. अमर सिंह, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री सुनील जोगी, प्रो. हरदत्त शर्मा, प्रो. हेरंब चतुर्वेदी और इलाहाबाद संग्रहालय निदेशक राजेश पुरोहित ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद रविनंदन सिंह ने कहा कि सम्मान मिलने से उनका दायित्व बढ़ गया है। वह अपने अंदर एक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं, जो और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन


‘अभिव्यंजना’ का लोकार्पण
पुस्तक मेले में ऑनलाइन गाथा प्रकाशन की ओर से नवोदित कवयित्री गीता सैनी के काव्य संग्रह ‘अभिव्यंजना’ (दिल की बातें) का विमोचन किया गया। विशिष्ट अतिथि अपर महानिरीक्षक निबंधन प्रशासन प्रदीप कुमार, नंदल हितैषी, रेनू राज, आयोजक देवराज अरोरा ने किताब के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। संयोजन सुमित कुमार और रौनक कुमार का रहा। इससे पूर्व लेखक से मिलिए कार्यक्रम में प्रदुम्मन नाथ तिवारी कुरुणेश, प्रेेम नारायण मल्होत्रा, राम लखन शुक्ल और महेश जी कपूर ने अपनी साहित्यिक यात्रा के अनुभव व अपनी रचनाओं को पाठकों के साथ साझा किए। कार्यक्रम में डॉ. गीता सिंह, नीरू अरोरा, अतुल महेश्वरी, अलका प्रकाश, एसके उपाध्याय, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed