{"_id":"59288f734f1c1bb936535c2b","slug":"bombings-found-in-the-tarachand-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताराचंद हॉस्टल में मिला बम बनाने का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताराचंद हॉस्टल में मिला बम बनाने का सामान
इलाहाबाद
Updated Sat, 27 May 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में चल रही वॉशआउट की कार्रवाई के क्रम में शुक्रवार को डॉ. ताराचंद छात्रावास खाली कराया गया। इविवि और प्रशासन के अधिकारी यह देखकर हैरान रह गए कि हॉस्टल में बम बनाने का सामान भी मौजूद है। हॉस्टल के ब्लाक नंबर एक में बारूद, रायफल की गोली, खाली खोखा पड़ा मिला। छात्रावास के कमरों पर ताला जरूर लगा था लेकिन छात्र पहले ही उसे खाली कर चुके हैं। जाते-जाते छात्रों ने काफी तोड़फोड़ भी की है। कई तो फर्नीचर ही उठा ले गए हैं।
इविवि के सबसे संवेदनशील छात्रावास डॉ. ताराचंद हास्टल में प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे, डीएसडब्ल्यू प्रो.आरकेपी सिंह, सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने सुबह 10 बजे छापा मारा। कमरे खाली कराने के दौरान कोई बवाल न हो, इसके लिए विवि एवं जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी। हालांकि कोई विरोध नहीं हुआ। कब्जा जमाए छात्र पहले ही जा चुके थे। प्रॉक्टर प्रो.राम सेवक दुबे ने बताया कि छात्रावास के 300 कमरों सहित स्टोर रूम और मेस को कब्जे से मुक्त कराया गया।
बताया कि हॉस्टल के ब्लाक नंबर एक में बम बनाने का सामान मिला। बारूद, रायफल की गोली और खाली खोखा बरामद किया गया। खाली हुए 25 से 30 फीसदी कमरों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। छात्र जाते समय कुर्सी, मेज, चौकी उठा ले गए। कई कमरों के दरवाजों को तोड़ दिया। जो सामान नहीं ले जा पाए, उसे तोड़ दिया। करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। प्रॉक्टर के मुताबिक कुछ छात्रों ने छात्रावास के फर्नीचर में आग लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से ऐसा नहीं कर सके।