फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bombing the house of the complainant of illegal possession

अवैध कब्जे की शिकायत करने वाले के घर पर बमबाजी

Fri, 06 Mar 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
bombing the house of the complainant of illegal possession
सरकारी तालाब पर बने अवैध निर्माण को ढहाए जाने से खुन्नस खाए कब्जेदार ने शिकायतकर्ता के घर बमबाजी की। आधी रात हुए धमाकों से धूमनगंज के नीवां में सनसनी फैल गई। जब तक पुलिस पहुंची हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नीवा स्थित कंधईपुर में रहने वाले वीरेंद्र कुमार यादव प्राइवेट काम करते हैं। उनका आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाले रामलखन यादव ने गांव में स्थित सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर स्कूल बनवाया हुआ था। इसकी शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारियों से की। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर 24 फरवरी को अवैध निर्माण जिला प्रशासन की ओर से ढहा दिया गया।
विज्ञापन

इसी को लेकर आरोपी उससे खुन्नस खाया हुआ था। बताया कि बुधवार रात 12 बजे के करीब घर के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान अचानक घर के बाहर पहुंचे हमलावरों ने उनके दरवाजे पर बम फोड़ना शुरू कर दिया। एक के बाद एक तीन बम धमाकों से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना देने पर पहले 112 और फिर धूमनगंज पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक हमलावर भाग चुके थे। उधर भुक्तभोगी ने धूमनगंज थाने पहुंचकर रामलखन, उसकी पत्नी रेनू राज व दो बेटों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हालांकि 24 घंटे बाद भी पुलिस मामले में गिरफ्तारी नहीं कर सकी। सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुआ हमला, दर्ज की थी एनसीआर
भुक्तभोगी का आरोप है कि अवैध कब्जे की शिकायत पर आरोपी व उसके बेटे उससे खुन्नस खाए हुए थे। 11 फरवरी को भी उन्होंने उसकी लाठी-डंडों से बेतहाशा पिटाई की थी। इसकी शिकायत भी की गई लेकिनि धूमनगंज पुलिस ने मामले में सिर्फ एनसीआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed