फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   body of youth remained lying on railway track for about nine hours Due to non-receipt of memo in Prayagraj

मर गईं संवेदनाएं: थाने में मेमो नहीं पहुंचा... इसलिए नौ घंटे ट्रैक के पास पड़ी रही युवक की लाश

Sun, 12 May 2024 08:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 May 2024 08:36 AM IST
सार

प्रयागराज से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर करीब नौ घंटे तक पड़ा रहा, पुलिस को रेल विभाग से मेमो नहीं मिला था, जबकि वहां से गुजरने वाली हर ट्रेन के चालक घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को देते रहे। 

विज्ञापन
body of youth remained lying on railway track for about nine hours Due to non-receipt of memo in Prayagraj
प्रयागराज से शर्मनाक खबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के नैनी से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां कागजी कार्यवाही मानवीय संवेदना पर भारी दिखाई दीं। औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर करीब नौ घंटे तक इसलिए पड़ा रहा क्योंकि पुलिस को रेल विभाग से मेमो नहीं मिला था, जबकि वहां से गुजरने वाली हर ट्रेन के चालक घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को देते रहे। 
विज्ञापन


आरपीएफ और पुलिस को भी घटना की जानकारी हो गई थी। छिवकी स्टेशन से आधा किमी दूर दुबराजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे पहली सूचना वहां से गुजरने वाली ट्रेन के चालक ने कंट्रोल रूम को दी। 
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक छिवकी ने संबंधित एजेंसियों को सूचना देने के साथ थाने का मेमो पटरियों के रखरखाव से जुड़े इंजीनियरिंग कार्यालय में जाकर दिया। वहां के कर्मचारियों से इसे संबंधित थाने पहुंचाने की बात कही। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने यह कहकर मना कर दिया कि मेमो भेजना उनका काम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे अपने पोर्टर के माध्यम से थाने भिजवाइए। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने मेमो अपने कार्यालय में रख लिया, जो कई घंटे टेबल पर ही पड़ रहा। इस बीच कई बार शव मिलने की सूचना कंट्रोल में पहुंची तो उच्च अधिकारियों ने कर्मचारियों से जानकारी मांगी।

दोपहर में पीडब्लूआई और आरपीएफ मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षी शशिकांत, कांस्टेबल संतोष यादव ने सीवाईएम ऑफिस (स्विच यार्ड मास्टर ऑफिस) जाकर स्टेशन अधीक्षक से दुर्घटना से संबंधित पुलिस की प्रति वाला मेमो रिसीव किया। दोपहर तीन बजे मेमो औद्योगिक थाना क्षेत्र में रिसीव कराया गया। इसके बाद निरीक्षक हरिओम ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।

 

मामले में स्टेशन अधीक्षक छिवकी राकेश राय ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित थाने में जानकारी दे दी गई थी। जानकारी देना जरूरी है, मेमो देना नहीं। आरपीएफ इंस्पेक्टर छिवकी आरएस कजूर ने बताया कि मेमो रिसीव नहीं होने से शव ट्रैक पर पड़ा रहा। 

 

बाद में आरपीएफ और पीडब्लूआई स्टॉफ ने मेमो रिसीव कर थाने पर पहुंचाया। शव की सुरक्षा के लिए वहां पर आरपीएफ के जवान को लगाया गया था। थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र महेश मिश्रा ने बताया कि दोपहर लगभग तीन बजे स्टेशन मास्टर का मेमो प्राप्त हुआ। इसके बाद आगे की कार्रवाई की गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed