{"_id":"636c069c15c5347502386ca1","slug":"body-of-cook-found-hanging-on-fan-in-st-marriage-school-brother-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सेंट मैरिज स्कूल में पंखे पर लटकता मिला रसोइया का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सेंट मैरिज स्कूल में पंखे पर लटकता मिला रसोइया का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 10 Nov 2022 01:29 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Nov 2022 01:29 AM IST
सार
क्षेत्र के जादीपुर ग्राम पंचायत निवासी सोहित लाल (21) बीते डेढ़ माह से तरांव स्थित सेंट मैरिज स्कूल में रसोइया का काम करता था। रोजाना की तरह मंगलवार शाम को भी उसने खाना बनाया और स्कूल स्टॉफ को खिलाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोरांव थाना क्षेत्र के तरांव स्थित सेंट मैरिज स्कूल के रसोइया का शव बुधवार को परिसर स्थित कमरे में लटकता मिला। प्रधानाचार्य सिस्टर नवीना ने इसकी सूचना पुलिस व उसके परिजनों का दी। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
क्षेत्र के जादीपुर ग्राम पंचायत निवासी सोहित लाल (21) बीते डेढ़ माह से तरांव स्थित सेंट मैरिज स्कूल में रसोइया का काम करता था। रोजाना की तरह मंगलवार शाम को भी उसने खाना बनाया और स्कूल स्टॉफ को खिलाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह वह अपने कमरे से नहीं निकला तो स्कूल की इंचार्ज सिस्टर क्रिस्टीना उसे जगाने पहुंचीं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
कई बार आवाज लगाने पर भी जब रसोइया नहीं उठा तो कॉलेज का अन्य स्टॉफ भी वहां पहुंच गया। प्रधानाचार्य सिस्टर नवीना ने इसकी सूचना कोरांव पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के दरवाजा तोड़कर देखा तो सोहित की लाश पंखे में चद्दर के सहारे लटक रही थी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। जानकारी पर फादर बाबू फ्रांसेस शहर से घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए तीस हजार रुपये देने लगे, लेकिन परिजनों ने संस्थान के निदेशक को रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन
मृतक के भाई मोहित ने बताया कि मंगलवार शाम को उसे मांस बनाने के लिए कहा गया था। जब उसने मना किया तो संस्था प्रमुख द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया। इससे परेशान होकर उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। प्रधानाचार्य सिस्टर नवीना ने बताया कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है। खाना पकाने के लिए किसी ने दबाव नहीं बनाया था। आरोप गलत हैं। हालांकि मामले में इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया मृतक के भाई ने तहरीर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा।